न्यूजीलैंड के बाद अब इंग्लैंड (England Cricket) ने सोमवार को अपनी पुरुष और महिला टीमों का अगले महीने का पाकिस्तान (Pakistan Cricket) दौरा रद्द कर दिया. न्यूजीलैंड ने तीन दिन पहले ही सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज रद्द कर दी थी. इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) इस सप्ताहांत विचार विमर्श करने के बाद दौरा रद्द करने का फैसला किया. यह इंग्लैंड का 2005 के बाद पहला पाकिस्तान दौरा होता. ईसीबी ने बयान में कहा, ‘‘ईसीबी बोर्ड ने इंग्लैंड की महिला और पुरुष टीमों के पाकिस्तान में होने वाले मैचों को लेकर इस सप्ताहांत चर्चा की और हम पुष्टि कर सकते हैं कि बोर्ड ने अनिच्छा से अक्टूबर में होने वाले दोनों टीमों के दौरे को रद्द करने का फैसला किया है.
वहीं, दौरे को रद्द करने के पीछे एक और बड़ी खबर सामने आई है. इंग्लैंड ऑफिशियल के सूत्रों के अनुसार इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) को एक धमकी भरा ईमेल मिलने की बात सामने आई है. ये ईमेल न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) को लेकर भेजा गया था मेल में न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट को लेकर धमकी दी गई है. बता दें कि इस समय न्यूजीलैंड की महिला टीम इंग्लैंड के दौरे पर है. टीम यहां 3 टी20 और 5 वन डे मैचों की सीरीज खेलने के लिए पहुंची हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ECB को NZC से संबंधित एक धमकी भरा ईमेल मिला है, हालांकि इसने विशेष रूप से व्हाइट फ़र्न का संदर्भ नहीं दिया, लेकिन इसे गंभीरता से लिया गया, जांच की गई और इसे विश्वसनीय नहीं माना गया," शासी निकाय ने एक बयान में इस बारे में खुलासा किया है. व्हाइट फ़र्न अब लीसेस्टर पहुंच गए हैं और एहतियात के तौर पर उनके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
ये भी पढ़ें
RCB की कप्तानी छोड़ने का ऐलान करते वक्त कोहली ने फेन्स के लिए शेयर किया इमोशनल Video
गायकवाड़ ने बुमराह को किया 'गुमराह', आखिरी गेंद पर स्वीप मारकर लगाया छक्का, गेंदबाज के उड़े होश- Video
CSK vs MI: पूरी तरह हत्थे से उखड़े दिखे रैना, तो सोशल मीडिया पर फैंस बुरी तरह से बरसे
न्यूजीलैंड की हुई पाकिस्तान से घर वापसी, शोएब अख्तर ने PAK खिलाड़ियों से कहा, 'अब इस तारीख को देना करारा जवाब'
यह खतरा तब आया जब अंग्रेजी क्रिकेट प्रमुखों ने "पाकिस्तान की यात्रा के बारे में बढ़ती चिंताओं का हवाला देते हुए अगले महीने की सफेद गेंद की सीरीज से अपनी पुरुष और महिला टीमों की दौरे के रद्द कर दिया.
बता दें कि न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को रावलपिंडी में पहला वनडे शुरू होने से कुछ देर पहले अपनी सरकार की सुरक्षा चेतावनी के कारण दौरा रद्द करने का फैसला किया था. पहले ही अनुमान लगाया जा रहा था कि इसका इंग्लैंड के दौरे पर प्रभाव पड़ सकता है.
Disappointed with England, pulling out of their commitment & failing a member of their Cricket fraternity when it needed it most. Survive we will inshallah. A wake up call for Pak team to become the best team in the world for teams to line up to play them without making excuses.
— Ramiz Raja (@iramizraja) September 20, 2021
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने नव नियुक्त अध्यक्ष रमीज राजा ने ईसीबी के फैसले पर निराशा व्यक्त की. राजा ने ट्वीट किया, ‘‘इंग्लैंड का अपनी प्रतिबद्धता से हटने और अपने क्रिकेट समुदाय के एक सदस्य से वादा पूरा न करने से निराश हूं जबकि इस समय हमें इसकी सबसे अधिक जरूरत थी.''
VIDEO: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के CEO ने कहा, तालिबान को पसंद है किक्रेट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं