NZ vs PAK: सुरक्षा कारणों के चलते न्यूजीलैंड की टीम (New Zealand Cricket Team) ने पाकिस्तान का दौरा रद्द करके अपने स्वदेश रवाना हो गई है. इस समय कीवी टीम दुबई में हैं और 24 घंटे के क्वारंटीन के बाद न्यूजीलैंड के लिए रवाना होगी. कुछ कीवी खिलाड़ी दुबई में ही रहेंगे. अब जब न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान से निकल गई है तो पाकिस्तानी क्रिकेटर और पूर्व क्रिकेटर सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर रिएक्ट कर रहे हैं. मोहम्मद हफीज ने जहां कीवी टीम का मजाक उड़ाते हुए ट्वीट किया था तो अब पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने भी ट्वीट कर न्यूजीलैंड क्रिकेट पर निशाना साधा है. अख्तर ने पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को नसीहत दी है और एक तारीख को याद रखने के लिए कहा है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने अपने ट्विटर पर एक स्क्रीन शॉट शेयर किया जिसमें टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच की तारीख को दिखाया गया है. इस स्क्रीनशॉट को शेयर कर अख्तर ने लिखा, 'तारीख याद रखना दोस्तों, यहीं पर आपको उन्हें पूरी ताकत से जवाब देने हैं.'
Remember the date guys. This is where you respond to them with full strength. pic.twitter.com/ZSDgsfUu7j
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) September 18, 2021
बत दें कि टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का मुकाबला न्यूजीलैंड से 26 अक्टूबर को होने वाला है. शोएब अख्तर के इस ट्वीट को काफी रीट्वीट और कमेंट मिल रहे हैं. कई लोगों का मानना है कि पाकिस्तान के पास न्यूजीलैंड को टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में हराकर इस बेइज्जती का बदला लेने का मौका होगा. कई यूजर ने अख्तर पर भी कमेंट किया है और कहा कि कीवी टीम ने सुरक्षा को लेकर ही कुछ फैसले किए हैं.इसमें कोई क्या कर सकता है.
ये भी पढ़ें
* CSK vs MI: धोनी सेना के सामने होगी रोहित की सेना, किसमें कितना है दम, जानें टीमों की संभावित XI
* IPL 2021: एमएस धोनी ये प्रचंड हवाई शॉट मुंबई ही नहीं, बाकी टीमों को भी डराने के लिए काफी हैं, Video
* IPL: पहले फेज में बने रिकॉर्ड, किस खिलाड़ी ने जड़े शतक, सबसे ज्यादा विकेट, तेज अर्धशतक, IPL Point Table
'
अख्तर ने ऐसी ट्वीट करके टी-20 वर्ल्ड कप के आयोजन को और भी गरमा दिया है. टी-20 वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान और भारत (IND vs PAK in T20 World Cup) के बीच मुकाबला होने वाला है. भारत की टीम पाकिस्तान से 24 अक्टूबर को दुबई में मुकाबला करेगी. फैन्स इस मैच का भी बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं.
VIDEO: ICC T20 World Cup : महेंद्र सिंह धोनी होंगे टीम इंडिया के मेंटॉर, BCCI ने किया ऐलान .
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं