- विराट कोहली ने आरसीबी की कप्तानी छोड़ने का किया ऐलान
- आरसीबी कप्तान के तौर पर यह सीरीज कोहली का आखिरी
- 2013 में संभाली थी आरसीबी की कप्तानी
Virat Kohli: विराट कोहली (Virat Kohli) ने कुछ दिन पहले भारत की टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया फिर 19 सितंबर की रात को उन्होंने आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) की कप्तानी छोड़ने का भी ऐलान कर दिया. कोहली ने आरसीबी के लिए एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने कहा कि इस सीजन के बाद वो आरसीबी टीम की कप्तानी नहीं करेंगे. आरसीबी के ट्विटर पर एक वीडियो भी शेयर किया गया है जिसमें कोहली ने अपने फैन्स के लिए मैसेज दिया है. आरसीबी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कोहली इमोशनल भी नजर आ रहे हैं. बता दें कि आईपीएल के दूसरे दौर का आगाज 19 सितंबर से हो गया है. 20 सितंबर को आरसीबी की टीम केकेआऱ के खिलाफ मैच खेलने के लिए मैदान पर होगी.
अब विराट ने किया आरसीबी की कप्तानी छोड़ने का ऐलान, जारी सत्र बतौर कप्तान आखिरी सीजन
कोहली ने अपने मैसेज में कहा- 'आरसीबी के कप्तान के रूप में यह मेरा आखिरी सीजन है, मैंने मैनेजमेंट से इस बारे में आज शाम को बात की. यह मेरे दिमाग में कुछ समय से चल रहा था. मैंने अपना वर्कलोड, जो बीते काफी साल से बहुत ज्यादा था, को मैनेज करने के लिए हाल ही में भारतीय टी20 टीम की कप्तानी भी छोड़ने का फैसला किया था.' मैं जो जिम्मेदारियां मुझे मिली थीं उन्हें निभाने के लिए तत्पर रहना चाहता था, और मुझे लगा मैं इन जिम्मेदारियों को निभाने के लिए रिफ्रेश, रीग्रुप और अपने विचारों में स्पष्ट रहना चाहता था कि मैं आगे किस तरह बढ़ना चाहता हूं. इसके साथ ही अगले साल बड़ी नीलामी है और आरसीबी बदलाव के दौर से गुजरेगी, कोहली ने कहा कि, मैने मैनेजमेंट को साफ कर दिया है कि मैं आरसीबी के अलावा किसी अन्य टीम के लिए खेलने के बारे में सोच भी नहीं सकता. मैं आईपीएल में अपने आखिरी मैच तक आरसीबी के लिए ही खेलता रहूंगा.'
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
विराट ने आरसीबी की ओर से खेलने को लेकर कहा, 'यह 9 साल की कमाल की यात्रा रही है, खुशी और निराशा की, खुशी और दुख के क्षणों की.. मेरा समर्थन करने और मुझ पर अथक और बिना शर्त विश्वास करने के लिए मैं बस आप सभी को अपने दिल की गहराइयों से धन्यवाद देना चाहता हूं.'
Virat Kohli to step down from RCB captaincy after #IPL2021
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) September 19, 2021
“This will be my last IPL as captain of RCB. I'll continue to be an RCB player till I play my last IPL game. I thank all the RCB fans for believing in me and supporting me.”: Virat Kohli#PlayBold #WeAreChallengers pic.twitter.com/QSIdCT8QQM
आरसीबी के कप्तान ने अपने बयान में आगे कहा, 'बहुत - बहुत धन्यवाद! यह बस एक छोटा सा पड़ाव है और इस यात्रा का अंत नहीं है.. यात्रा जारी रहेगी, और यह वैसे ही जारी रहेगी जैसे इतने सालों से चली आ रही है..'
बता दें कि कोहली ने अपना आईपीएल डेब्यू भी इसी टीम के लिए खेलकर दिया था. अबतक आरसीबी के लिए कोहली ने 199 मैच खेले हैं. आज यानि 20 सितंबर को जब विराट केकेआर के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे तो वो उनके आईपीएल करियर का 200वां मैच होगा. विराट आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और साथ ही सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. आरसीबी की कप्तानी कोहली को 2013 में मिली थी. कोहली के कप्तान रहते टीम 2016 में दूसरे स्थान पर रही थी. अबतक आरसीबी एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है.
VIDEO: ICC T20 World Cup : महेंद्र सिंह धोनी होंगे टीम इंडिया के मेंटॉर, BCCI ने किया ऐलान .
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं