Axar Patel Pulls Off Magical Catch: वानखेड़े स्टेडियम में अक्षर पटेल ने एक सनसनीखेज कैच पकड़ते हुए सबको अपना दीवाना बना दिया है. ये कैच किसी और का नहीं विपक्षी टीम के कप्तान हैरी ब्रूक का था. भारत की तरफ से पारी का पांचवां ओवर लेकर मैदान में आए जसप्रीत बुमराह ने पहली गेंद धीमी गति से डाली थी. जहां ब्रूक ने बड़ा शॉट लगाने के इरादे से जोरदार तरीके से बल्ला घुमाया. मगर उसमें वह पूरी तरह से नाकामयाब रहे. गेंद स्वीपर कवर की दिशा में उछल गई. एक पल के लिए लग रहा था कि गेंद सीमा रेखा के बाहर चली जाएगी. मगर पॉइंट के पीछे से दौड़ते हुए अक्षर पटेल ने सीमा रेखा के अंदर कैच को पकड़ कर सबको हैरान कर दिया.
सस्ते में पवेलियन लौटे हैरी ब्रूक
सेमी फाइनल मुकाबले में इंग्लिश टीम को अपने कप्तान से एक आतिशी पारी की उम्मीद थी. मगर वह उन उम्मीदों पर कुछ खास खरे नहीं उतर पाए. फिल सॉल्ट (05) के सस्ते में पवेलियन लौटने के बाद तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आए ब्रूक ने कुल छह गेंदों का सामना किया. इस बीच 116.66 की स्ट्राइक रेट से केवल सात रन ही बना पाए. इस दौरान उनके बल्ले से एक चौका देखने को मिला. ब्रूक जब आउट हुए उस दौरान इंग्लिश टीम का स्कोर 4.1 ओवरों में 2-38 रन था.
अंग्रेज़ों के कैच बापू से बढ़िया कौन पकड़ेगा 🫡 Axar Patel 👏 #INDvsENGpic.twitter.com/RmTDLkSWxc
— Rj Kartik (@Rjkartik) March 5, 2026
हैरी ब्रूक का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
हैरी ब्रूक ने 2022 से खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड की तरफ से कुल 63 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 55 पारियों में 30.30 की औसत से 1303 रन निकले हैं. ब्रूक के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक शतक और छह अर्धशतक दर्ज है. 100 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च पारी है.
यह भी पढ़ें- सैमसन ने बदल दिया भारतीय क्रिकेट का इतिहास, रोहित का रिकॉर्ड तोड़ T20 World Cup में बनाया सनसनीखेज रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं