विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2021

CSK vs MI: पूरी तरह हत्थे से उखड़े दिखे रैना, तो सोशल मीडिया पर फैंस बुरी तरह से बरसे

CSK vs MI, IPL 2021: फैंस सबसे ज्यादा आहत हुए लेफ्टी सुरेश रैना (Suresh Raina) को देखकर, जो पूरी तरह से जंग लगे दिखायी पड़े. ऐसा लगा कि मानों उन्हें पिछले बहुत ही लंबे  समय से नेट पर हाथ नहीं भांजे हैं.

CSK vs MI: पूरी तरह हत्थे से उखड़े दिखे रैना, तो सोशल मीडिया पर फैंस बुरी तरह से बरसे
IPL 2021: बचे हुए मैचों में चेन्नई को रैना से बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं
  • सिर्फ 6 गेंद तक चली रैना की पारी
  • चार रन बना सके लेफ्टी बल्लेबाज
  • आउट-ऑफ टच दिखे रैना
नयी दिल्ली:

रविवार से शुरू हुए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के दूसरे चरण में चेन्नई ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्ला थामा, तो लंबे समय से सितारों के बल्ले से झमाझम बैटिंग देखने के लिए तरस गए करोड़ों फैंस की बांछें खिल उठीं. लेकिन चंद ओवरों में ही इन फैंस के उत्साह पर पानी फिर गया. चेन्नई के सुपरस्टार एक के बाद एक करके पावर-प्ले में ही पवेलियन लौट गए. सभी ने निराश किया, लेकिन फैंस सबसे ज्यादा आहत हुए लेफ्टी सुरेश रैना (Suresh Raina) को देखकर, जो पूरी तरह से जंग लगे दिखायी पड़े. ऐसा लगा कि मानों उन्हें पिछले बहुत ही लंबे  समय से नेट पर हाथ नहीं भांजे हैं. रैना मारना कहीं ओर चाहते थे, गेंद कहीं ओर जा रही थी. और उनकी पारी सिर्फ छह गेंद तक ही खिच सकी, जिसमें उन्होंने चार रन बनाए. लेकिन फैंस को उनका अंदाज बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और सोशल मीडिया पर ये फैंस बुरी तरह से रैना पर टूट पड़े. चलिए देखिए कि फैंस ने कैसे-कैसे कमेंट कसे इस लेफ्टी बल्लेबाज पर.  

फैंस पूरा हिसाब रखते हैं चहते बल्लेबाजों का

ये देखिए रचनात्मक मीम

ये भी पढ़ें 
* CSK vs MI: धोनी सेना के सामने होगी रोहित की सेना, किसमें कितना है दम, जानें टीमों की संभावित XI
* IPL 2021: एमएस धोनी ये प्रचंड हवाई शॉट मुंबई ही नहीं, बाकी टीमों को भी डराने के लिए काफी हैं, Video
* IPL: पहले फेज में बने रिकॉर्ड, किस खिलाड़ी ने जड़े शतक, सबसे ज्यादा विकेट, तेज अर्धशतक, IPL Point Table

यह फैन दूसरे ही असर की बात कर रहा रहा है..पता ही है कि रायुडू को गेंद लगी थी हाथ पर

इन भाई साहब की राय सुन लीजिए

VIDEO: ICC T20 World Cup : महेंद्र सिंह धोनी होंगे टीम इंडिया के मेंटॉर, BCCI ने किया ऐलान . ​

लेखक के बारे में
img
मनीष शर्मा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suresh Kumar Raina, Chennai Super Kings, Board Of Control For Cricket In India, Indian Premier League 2021, Chennai Super Kings Vs Mumbai Indians 09/19/2021 Ckmi09192021204169, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com