वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) के दौरान दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने कमेंट्री करते हुए अपने दूसरे करियर का आगाज किया. कमेंट्री में भी कार्तिक ने अपना जलवा दिखाया और फैन्स का दिल जीत लिया. हर तरफ दिनेश कार्तिक की कमेंट्री की तारीफ हुई. सभी के दिलों में कार्तिक ने बतौर कमेंटेटर अपनी जगह बना ली. भारतीय क्रिकेटर ने अपनी कमेंट्री से लोगों का दिल बहलाया. बेहतरीन कमेंट्री करने के कारण ही कार्तिक को टी-20 ब्लास्ट में भी कमेंट्री करने का ऑफर मिला और वहां भी वो अपनी लाजबाव कमेंट्री स्टाइल से फैन्स का दिल जीतने में सफल रहे. लेकिन कमेंट्री के दौरान यहां पर कार्तिक ने मजाक-मजाक में एअक गलती कर दी, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर फैन्स उन्हें अब ट्रोल करने लगे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दरअसल कार्तिक ने कमेंट्री के दौरान कुछ ऐसी बातें की है जिसे सुनकर फैन्स नाराज हैं और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. कमेंट्री करते हुए दिनेश कार्तिक ने कहा कि, ज्यादातर बल्लेबाजों को अपना बल्ला पसंद नहीं आता और वो दूसरों का बल्ला ज्यादा पसंद करते हैं, इसके बाद उन्होंने फिर से कहा कि, बल्ला 'पड़ोसी की बीवी' की तरह से होते हैं.
@DineshKarthik take a bow Brilliant commentary I can imagine @felixwhite and @gregjames applauding right now #tailendersoftheworlduniteandtakeover pic.twitter.com/SLD4kxIB2n
— Jon Moss (@Jon_Moss_) July 1, 2021
सोशल मीडिया पर कार्तिक के कमेंट्री का यह वीडियो वायरल हो रहा है और फैन्स उनसे ऐसी बातें करने को लेकर ट्रोल कर रहे हैं. वहीं, कार्तिक की पड़ोसी बीवी वाले कमेंट को लेकर इंग्लिश महिला कमेंटेटर भी नाराज हैं.
Dipika Pallikal's husband is lucky to have her and that's all that needs saying.
— Isabelle Westbury (@izzywestbury) July 2, 2021
बता दें कि दिनेश कार्तिक ने कमेंटेटर के रूप में तो अपनी पहचान बना ली है लेकिन वो अभी क्रिकेट से दूर नहीं होना चाहते हैं. कार्तिक को उम्मीद है कि टी20 विश्व कप में वो भारतीय टीम का हिस्सा होंगे, इसके लिए वो कड़ी मेहनत करेंगे. वैसे, श्रीलंका दौरे पर गई दूसरे दर्जे की टीम में कार्तिक को शामिल नहीं किया गया है, लोगों का मानना है कि कार्तिक का करियर अब भारतीय क्रिकेट में समाप्त हो गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं