विज्ञापन

रोहित शर्मा ने रिटायरमेंट की अफवाहों पर फिर दिया जवाब

गेम शो में जब रोहित से पूछा गया कि उन्होंने हाल के समय में अपने बारे में कौन सी अफवाहें ज्यादा सुनी है. इस सवाल पर हिट मैन ने जवाब दिया.

रोहित शर्मा ने रिटायरमेंट की अफवाहों पर फिर दिया जवाब
रोहित शर्मा ने अब दिया सीधा जवाब
X (formerly Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर अपने रिटायरमेंट की खबरो पर चुप्पी तोड़ी है. इस बार रोहित ने  गेम शो 'फैमिली फुल हाउस' के सेट पर रिटायरमेंट की खबरों पर रिएक्ट किया, गेम शो में जब रोहित से पूछा गया कि उन्होंने हाल के समय में अपने बारे में कौन सी अफवाहें ज्यादा सुनी है. इस सवाल पर हिट मैन ने जवाब दिया और कहा कि, हाल के समय में मुझे जो सबसे ज्यादा अफवाहें मेरे बारे में सुनने को मिलने वाली है कि मैं रिटायरमेंट लेने वाला हूं, जो बिल्कुल गलत है. रोहित के इस जवाब ने शो देखने आए दर्शक खुशी से झूम उठते हैं और ताली बजाने लगते हैं. सोशल मीडिया पर रोहित का यह जवाब खूब वायरल हो रहा है. 

इसके अलावा शो में रोहित शर्मा को  90 के दशक की एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के साथ उनके मशहूर गाने 'ले गई ले गई' पर डांस करने का मौका मिला. नल की ओर से जारी प्रोमो में रोहित और करिश्मा फिल्म 'दिल तो पागल है' के आइकॉनिक गीत पर थिरकते नजर आ रहे हैं। स्क्रीन पर दोनों की केमिस्ट्री और रोहित का उत्साह साफ दिखाई देता है.

करिश्मा के साथ डांस करने के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए रोहित ने कहा, "हम फिल्म देखकर इन स्टेप्स की खूब नकल किया करते थे और आज मुझे खुद आपके साथ डांस करने का मौका मिल गया. मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि ऐसा दिन आएगा। सच कहूं तो मेरा दिन बन गया. बहुत मजा आया."

वहीं, करिश्मा कपूर भी रोहित की मेजबानी की कायल नजर आईं. उन्होंने उनकी तारीफ करते हुए कहा, "रोहित शानदार होस्ट हैं। वह बेहद सहज हैं और उनकी शख्सियत में एक अलग ही आकर्षण है. मैदान पर तो वह कमाल करते ही हैं, लेकिन बतौर होस्ट भी उन्होंने सभी को प्रभावित किया."

'ले गई ले गई' साल 1997 में रिलीज हुई यश चोपड़ा की सुपरहिट फिल्म 'दिल तो पागल है' का लोकप्रिय गीत है. आशा भोसले और उदित नारायण की आवाज से सजे इस गाने का संगीत उत्तम सिंह ने दिया था, जबकि बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे. इसकी कोरियोग्राफी मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डावर ने की थी.

90 के दशक में अपनी अदाकारी और चुलबुले अंदाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली करिश्मा कपूर ने महज 15 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखा था. आज भी उनके गीत और फिल्में दर्शकों के बीच उसी उत्साह के साथ याद की जाती हैं, जिसका ताजा उदाहरण रोहित शर्मा के चेहरे पर दिखी वह खुशी है, जब उन्होंने अपनी पसंदीदा अभिनेत्री के साथ डांस फ्लोर साझा किया.

यह भी पढ़ें | नीरज-रोहित और यशवीर के बाद कृष्ण चंद्र ने रचा इतिहास, 74.83 मीटर दूर भाला फेंक जूनियर नेशनल्स में जीता गोल्ड

यह भी पढ़ें | वसीम अकरम ने चुनी IND-PAK की ऑलटाइम ODI XI, सहवाग-अनवर ओपनर, कोहली नंबर 5, इमरान खान कप्तान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohit Gurunath Sharma, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com