विज्ञापन

8 मैचों में लुटाए 1717 रन, 5 बार 200+ स्कोर, आखिर क्या गलती कर रहे भारतीय गेंदबाज? कार्तिक ने दिया जवाब

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर खुलकर रन लुटाए. बीती 8 पारियों में यह पांचवां मौका रहा, जब विरोधी टीम ने भारत के खिलाफ 200 से अधिक का स्कोर किया हो.

8 मैचों में लुटाए 1717 रन, 5 बार 200+ स्कोर, आखिर क्या गलती कर रहे भारतीय गेंदबाज? कार्तिक ने दिया जवाब
आखिर क्या गलती कर रहे भारतीय गेंदबाज? कार्तिक ने दिया जवाब

भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय में न्यूजीलैंड दौरे पर है, जहां दोनों देशों के बीच शुक्रवार को सीरीज का चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय खेला गया. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 259 का बड़ा स्कोर खड़ा किया.  इस सीरीज में यह दूसरी बार था, जब  विरोधी टीम ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटाई की है. इससे पहले सीरीज के पहले मुकाबले में भी 200 से अधिक का स्कोर हुआ था. हालांकि, छोटी बाउंड्री और बैटिंग के लिए मुफीद पिच ने जरूर गेंदबाजों का काम मुश्किल किया, लेकिन सवाल उठना लाजिम है कि आखिर भारतीय गेंदबाजों को हुआ क्या है और कैसे वो रन लुटाना रोक सकते हैं. पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के पास इसका जवाब है. 

8 पारियों में 5 बार 200+ रन

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से पहले टीम इंडिया ने घर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेली थी और उस सीरीज के दौरान तीन बार 200 से अधिक रन बने थे. सवाल उस दौरान भी उठे थे. हालांकि, तब भी पिच का हवाला दिया गया था, लेकिन एक सच्चाई यह भी है कि भारतीय गेंदबाजों की लेंथ बिगड़ी हुई थी. 

भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज

  • पहला मैच- 171 रन
  • दूसरा मैच- लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने 252 रन बनाए
  • तीसरा मैच- लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने 209 रन बनाए
  • चौथा मैच-     लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने 223 रन बनाए

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज

  • पहला मैच- पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने 225 रन बनाए
  • दूसरा मैच-  पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने 180 रन रन बनाए
  • तीसरा मैच- पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने 198 रन बनाए
  • चौथा मैच- पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने 259 रन बनाए

डीप बैटिंग की रणनीति है भारत की- दिनेश कार्तिक

क्रिकबज से बात करते हुए दिनेश कार्तिक ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भारत आठवें क्रम तक बल्लेबाज को मौका दे रहा हा और वो किसी भी स्कोर का पीछा करने में सफल हैं. कार्तिक ने कहा,"भारत 'डीप बैटिंग' की मजबूत रणनीति के साथ खेल रहा है. आठवें नंबर पर एक ऑलराउंडर है, जिससे पांचवें गेंदबाज के ओवर पूरे हो जाते हैं. नितीश या नमन धीर ये ओवर पूरे करते हैं. यह सोच में एक बहुत बड़ा बदलाव है."

कार्तिक ने आगे कहा,"अगर आपके पास चार मुख्य तेज गेंदबाज हैं और पांचवें गेंदबाज के रूप में अक्षर पटेल हैं, या फिर तीन तेज गेंदबाजों के साथ वरुण चक्रवर्ती और अक्षर हैं, और छठा विकल्प नमन धीर या नीतीश हैं-तो यह एक अलग तरह का संयोजन है. जब आप चार मुख्य गेंदबाजों के साथ उतरते हैं और एक या दो ऑलराउंडर मिलकर चार ओवर पूरे करते हैं, तो यह पूरी तरह से अलग मानसिकता है."

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा,"इसमें आप यह मानकर चलते हैं कि शायद आपको थोड़े ज्यादा रन पड़ जाएं, लेकिन आपके पास इतना साहस और आत्मविश्वास है कि आप सामने वाली टीम के स्कोर का पीछा कर सकें, या पहले बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा स्कोर खड़ा कर सकें. भारत ने इसी 'डीप बैटिंग' वाली रणनीति को अपनाया है-वे एक गेंदबाज कम खिलाने को तैयार हैं, लेकिन उन्हें यह तरीका पसंद है. यही वजह है कि इतने बड़े स्कोर देखने को मिल रहे हैं."

क्या कुलदीप या वरुण को मौका मिलता तो स्थिति बेहतर होती, इस पर कार्तिक ने कहा,"इसके अलावा, पिचें बहुत सपाट हैं, बाउंड्री छोटी हैं, और खेल में पावर का इस्तेमाल बहुत बढ़ गया है. इन सभी बातों को ध्यान में रखें, तो ये स्कोर बताते हैं कि टीम इंडिया ने कैसा प्रदर्शन किया है. क्या इसमें और सुधार हो सकता है? मुझे लगता है कि इसके लिए आपको एक मुख्य गेंदबाज को टीम में लाना होगा. अगर आज वरुण या कुलदीप खेल रहे होते, तो क्या वे बेहतर प्रदर्शन करते? एक और स्पिनर होने से खेल का स्वरूप कैसा होता? हम देख रहे हैं कि सैंटनर कितनी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं. वरुण या कुलदीप क्या अलग कर सकते थे? शायद थोड़ी विविधता और थोड़ा स्पिन ला सकते थे, लेकिन फिर बल्लेबाजी थोड़ी कमजोर हो जाती."

यह भी पढ़ें: अगर IPL खेलते सीके नायडू तो कितने करोड़ में बिकते? ₹70 टेस्ट फीस, 140 मीटर छक्के की पूरी कहानी

यह भी पढ़ें: IND vs NZ 5th T20I: सैमसन को बाहर किए बिना वैभव को प्लेइंग XI में कैसे मिल सकता है मौका?कार्तिक ने बताया प्लान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Cricket, Krishnakumar Dinesh Karthik
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com