IND vs SL, Devdutt Padikkal Century: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में जारी दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शानदार बल्लेबाजी की. मेहमान टीम ने देवदत्त पड्डिकल की शतकीय पारी के दम पर दिन की समाप्ति तक 85 ओवरों का सामना करते हुए 5 विकेट गंवाकर 300 रन बना लिए हैं. भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने 193 गेंदों में 12 चौकों के साथ 117 रन बनाकर आउट हुए. इससे पिछले मैच में पड्डिकल ने 167 रन की शतकीय पारी खेली थी. पडिक्कल ने लगातार दो शतक लगाकर यह उम्मीद दी है कि नंबर 3 की जो टेंशन थी वह लगभग खत्म कर दी है, यही कारण है कि पूर्व दिग्गजों ने भी पडिक्कल की तारीफ की है और उन्हें नंबर 3 का सही दावेदार बताया है.
कमेंटर हर्षा ने लिखा, 'पडिक्कल ने आज बिल्कुल अलग तरह की सेंचुरी लगाई, शुरुआत में किस्मत का साथ मिलने के बाद, उन्होंने धैर्य और बेहतरीन स्वभाव दिखाया. भारत को एक बहुत अच्छा खिलाड़ी मिल गया है. आगे चुनौतियां तो होंगी ही, लेकिन अभी तो हमें इस बात की सराहना करनी चाहिए कि हमें क्या मिला है."
Very different kind of century from Padikkal today. After the early strokes of luck, he displayed patience and showed some fine temperament. India have found a very good player. There will be challenges ahead but for now, it is time to acknowledge what we have here.
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) August 23, 2026
इसके अलावा इरफान पठान ने भी पडिक्कल की बल्लेबाजी की तारीफ की और कहा, "देवदत्त पडिक्कल टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए नंबर 3 की जगह को बहुत जरूरी मजबूती दे रहे हैं, .उनकी बैटिंग देखने में बहुत अच्छी लगती है"
Devdutt Padikkal is giving much needed boost to this number 3 spot for team India in test cricket. He is Pleasing to the eye when he bats.
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) August 23, 2026
देवदत्त का लगातार दूसरा शतक
पहले टेस्ट में 167 रन की पारी खेलने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज पडिक्कल ने दो जीवनदान का फायदा उठाते हुए 193 गेंद में 12 चौकों से 117 रन की पारी खेलने के अलावा कप्तान शुभमन गिल (50) के साथ तीसरे विकेट के लिए 120 और रविंद्र जडेजा (43 रन, 83 गेंद, चार चौके) के साथ चौथे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी की। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने भी 45 रन की उपयोगी पारी खेली.
ये भी पढ़ें-नीरज चोपड़ा टॉप-10 से बाहर, अरशद से भी पीछे पथिरागे! जानिए जैवलिन थ्रो इतिहास के 10 सबसे बड़े थ्रो
ये भी पढ़ें- रोहित यादव नंबर 2, नीरज चोपड़ा टॉप पर, भारत की ओर से सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप 5 जैवलिन थ्रोअर
ये भी पढ़ें- IND vs SL: शुभमन गिल के टेस्ट में 3 हजार रन पूरे, कपिल देव का तोड़ा रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर के खास क्लब में हुए शामिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं