दिल्ली कैपिटल्स टीम (Delhi Capitals) के दिग्गज तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्टजे (Anrich Nortje) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. दिल्ली की टीम के लिए यह एक बड़ा झटका है. बता दें कि एनरिच सीएसके के खिलाफ दिल्ली की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे. लेकिन अब कोरोना पॉजिटिव होने के बाद यह तेज गेंदबाज क्वारंटीन हो गया है. दिल्ली ने अपने पहले मैच में सीएसके को हराकर टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया था. दिल्ली की टीम अगला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के साथ खेलने वाली है. नॉर्टजे का कोरोना से संक्रमित होना टूर्नामेंट के लिए भी यह एक बड़ा झटका है. एनरिच नॉर्टजे (Anrich Nortje) ने दिल्ली के लिए पिछले सीजन में शानदार परफॉर्मेंस किया था और 22 विकेट लेने में सफल रहे थे. नॉर्टजे के परफॉर्मेंस के कारण ही दिल्ली की टीम आईपीएल 2020 में फाइनल में पहुंचने में सफल रही थी.
बाबर आजम ने किया बड़ा उलटफेर, ODI रैंकिंग में कोहली के बादशाहत को खत्म कर बने नंबर वन, देखें टॉप10
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
एनरिच नॉर्टजे के कोरोना पॉजिटिव होने से यह गेंदबाज अब बीसीसीआई द्वारा डिजायन किए गए बायो बबल एरिया में आइसोलेट किया गया है. नॉर्टजे पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज छोड़कर आईपीएल खेलने भारत आए थे. वैसे नॉर्टजे का क्वारंटीन पीरियड पूरा हो गया था.
MI vs KKR: मुंबई इंडियंस से जीती हुई बाजी हारी केकेआऱ तो शाहरूख खान भड़के, KKR फैन्स से मांगी माफी
इस साल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ऋषभ पंत की कप्तानी में खेल रही है. श्रेयस अय्यर चोटिल होने के कारण इस साल आईपीएल से बाहर हो गए हैं. सीएसके के खिलाफ पहले मैच में शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ने शानदार बल्लेबाजी कर दिल्ली को जीत दिलाने में खास भूमिका निभाई थी. धवन को पहले मैच में मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवााजा गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं