- आईसीसी वनडे रैंकिंग में बाबर आजम बने नंबर वन बल्लेबाज
- विराट कोहली की बादशाहत खत्म, बाबर आजम ने किया कमाल
- वनडे में नंबर वन बल्लेबाज बनने वाले पाकिस्तान के चौथे खिलाड़ी बने आजम
भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने बुधवार को आईसीसी बल्लेबाजों की रैंकिंग (ICC ODI Ranking) में अपना शीर्ष स्थान पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) को गंवा दिया जिस पर वह काफी लंबे समय से काबिज थे. वहीं बाबर अपने देश से रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले चौथे खिलाड़ी बन गये. 26 साल के बाबर ने सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला के अंतिम मैच में 82 गेंद में 94 रन की पारी खेली थी जिससे उन्हें 13 रेंटिंग अंक हासिल करने में मदद मिली और वह 865 अंक पर पहुंच गये. कोहली 1,258 दिन तक बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर कायम रहे जो तीन साल से ज्यादा समय रहा. बाबर ने हमवतन जहीर अब्बास (1983-84), जावेद मियांदाद (1988-89) और मोहम्मद यूसुफ (2003) की तरह नंबर एक वनडे बल्लेबाज की उपलब्धि हासिल की. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक बयान में कहा कि बाबर अब कोहली (857 अंक) पर आठ अंक की बढ़त बनाये हैं.
MI vs KKR: मुंबई इंडियंस से जीती हुई बाजी हारी केकेआऱ तो शाहरूख खान भड़के, KKR फैन्स से मांगी माफी
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
Babar Azam
— ICC (@ICC) April 14, 2021
The Pakistan captain has overtaken Virat Kohli to become the No.1 batsman in the latest @MRFWorldwide ICC men's ODI rankings pic.twitter.com/krxoKRDsSY
बाबर के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला से पहले 837 रेटिंग अंक थे लेकिन पहले मैच में 103 रन की पारी से वह 858 अंक (कोहली से ज्यादा) पर पहुंच गये. दूसरे वनडे में 32 रन के स्कोर से वह पिछली साप्ताहिक रैंकिंग में 852 अंक पर खिसक गये. टेस्ट में बाबर सर्वश्रेष्ठ पांचवां स्थान हासिल कर चुके हैं और इस समय छठे स्थान पर काबिज हैं जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय में वह तीसरे स्थान पर हैं लेकिन वह पहले नंबर एक भी रह चुके हैं.
बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज फखर जमां एक अन्य पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं जो वनडे बल्लेबाजी सूची में ऊपर बढ़े हैं, उन्होंने 101 रन की पारी से पांच पायदान की छलांग लगायी जिससे वह करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर पहुंच गये.
Babar Azam
— ICC (@ICC) April 14, 2021
The Pakistan captain has overtaken Virat Kohli to become the No.1 batsman in the latest @MRFWorldwide ICC men's ODI rankings pic.twitter.com/krxoKRDsSY
बायें हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (चार पायदान के फायदे से करियर के सर्वश्रेष्ठ 11वें स्थान) और बायें हाथ के स्पिनर मोहम्मद नवाज (29 पायदान ऊपर चढ़कर 96वें स्थान पर) ने भी मैच में तीन विकेट चटकाकर प्रगति की है.
वहीं भारतीय उप कप्तान रोहित शर्मा 825 अंक से रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं और देश के शीर्ष 10 बल्लेबाजों की सूची में दूसरे क्रिकेटर हैं. वह न्यूजीलैंड के रॉस टेलर से आगे हैं. गेंदबाजों में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपना चौथा स्थान बरकरार रखा. शीर्ष 10 आल राउंडरों की सूची में नौवें स्थान पर रविचंद्रन अश्विन एकमात्र भारतीय हैं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं