विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2022

दीपक चाहर ने खोले अपनी 'लवलाइफ' के सारे राज, VIDEO में बताया कहां मिले थे पहली बार और IPL में रिंग सेरेमनी का कैसे बना था प्लान

सवाल जवाब के दौरान दोनों ने खुलकर बात की और  बताया कि दोनों में से किसने पहले I LOVE YOU बोला.  आईपीएल के दौरान जब दीपक ने स्टेडियम में जया को प्रपोज किया था तो वो उन्होंने कैसे प्लान किया. उस दिन जया ने को काली ड्रेस पहनी थी वो दीपक की डिमांड पर ही पहनी थी. 

दीपक चाहर ने खोले अपनी 'लवलाइफ' के सारे राज, VIDEO में बताया कहां मिले थे पहली बार और IPL में रिंग सेरेमनी का कैसे बना था प्लान
चेन्नई सुपर किंग्स ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

दीपक चाहर और उनकी पत्नी जया भारद्वाज का एक वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है जिसमें ये दोनों अपनी लव लाइफ के बारे में बातें कर रहे हैं. इस स्वीट कपल ने आधे घंटे के  इस वीडियो में बताया कि वे पहली बार कब और कहां पर मिले थे. इस स्पेशल वीडियो में यह कपल चेन्नई में  घूमते हुए नजर आ रहा है. 

बता दें कि भारतीय टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने लंबे रिलेशन के बाद अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज से शादी की है. आगरा के वायु विहार निवासी चाहर और जया ने फतेहाबाद रोड स्थित जेपी पैलेस में 7 फेरे लिए थे.  सवाल जवाब के दौरान दोनों ने खुलकर बात की और  बताया कि दोनों में से किसने पहले I LOVE YOU बोला.  आईपीएल के दौरान जब दीपक ने स्टेडियम में जया को प्रपोज किया था तो वो उन्होंने कैसे प्लान किया. उस दिन जया ने को काली ड्रेस पहनी थी वो दीपक की डिमांड पर ही पहनी थी. 

आपको बता दें कि दीपक चाहर अब कई महीनों के बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं. उनको एशिया कप के लिए भारतीय टीम में बैकअप को तौर पर  रखा गया है. हालांकि जिम्बाब्वे के दौरे पर दीपक शानदार लय में दिखाई दे रहे हैं और ऐसा लगता है अगर उनको टीम में  शामिल किया जाए तो वे एशिया कप में खेलने के लिए एकदम तैयार हैं.  

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com