CSK vs DC: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने शनिवार को यहां बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सात विकेट पर 188 रन बनाये. चेन्नई सुपर किंग्स के लिये सुरेश रैना (Suresh Raina) ने 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. दिल्ली कैपिटल्स के लिये आवेश खान (Avesh Khan) और क्रिस वोक्स ने दो दो विकेट झटके जबकि आर अश्विन और टॉम कुरेन ने एक एक विकेट लिया. सीएसके की ओर से सुरेश रैना ने अर्धशतकीय पारी खेली और आखिर में सैम कुरेन ने तूफानी बल्लेबाजी कर टीम के स्कोर को 188 रन पर ले जाने में अहम भूमिका निभाई कुरेन ने 15 गेंद पर 34 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे.
CSK vs DC: रैना ने खेली धुआंधार पारी, तूफानी अर्धशतक जमाकर गेंदबाजों का किया बुरा हाल..देखें Video
सीएसके की ओर से एम एस धोनी (MS Dhoni) कोई खास कमाल नहीं कर पाए और बिना रन बनाए पवेलियन लौटे. धोनी को आवेश खान ने अपनी शानदार गेंद पर बोल्ड कर दिया. धोनी अपनी पारी के दूसरी गेंद पर बोल्ड आउट होकर पवेलियन लैटे.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
साल 2015 के बाद आपीएल में आखिरी बार धोनी मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 0 पर आउट हुए थे. अबतक आईपीएल में धोनी सिर्फ 4 बार ही खाता नहीं खोल पाए हैं. इसके अलावा धोनी को आईपीएल में 0 पर आउट करने वाले आवेश खान दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. आवेश खान से पहले सिर्फ भज्जी ऐसे भारतीय गेंदबाज रहे हैं जिन्होंने धोनी को डक पर आउट करने का गौरव प्राप्त किया है. वैसे वॉटसन और डर्क नानेस ने भी धोनी को 0 पर आउट करने का कमाल कर दिखाया था.
हरभजन सिंह ने 2015 में धोनी को 0 पर आउट किया था तो वहीं वॉट्सन ने 2010 में और डर्क नानेस ने भी 2010 में धोनी को शून्य पर आउट कर पवेलियन भेजा था.
DC vs CSK: चेन्नई सुपरकिंग्स की XI को देखकर चौंके वीरेंद्र सहवाग, 'MEMS' शेयर कर दिया ऐसा रिएक्शन
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धोनी 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और दूसरी ही गेंद पर पूल करने की कोशिश में गेंद उनके बल्ले से लगते हुए स्टंप पर जा लगी. धोनी आउट होने के बाद निराश दिखे लेकिन अपनी निराशा को छूपाते हुए पवेलियन की ओर निकल गए. सीएसके की ओर से रैना ने अपने आईपीएल करियर का 39वां अर्धशतक जमाया. आईपीएल में रैना 39 अर्धशतक जमाने के मामले में कोहली और रोहित शर्मा की बराबरी करने में सफल हो गए हैं. कोहली और रोहित ने आईपीएल में अबतक 39 अर्धशतक जमाए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं