विज्ञापन

भारत-पाक मैच में बढ़ा तनाव, हर्षित राणा और रंधावा भिड़े, देखकर अंपायर सदमे में, बीच-बचाव करने पहुंचे

भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच मैच में दोनों खिलाड़ियों के बीच काफी तनाव देखने को मिल रहा है. खासकर हर्षित राणा, पाक खिलाड़ियों के साथ लगातार पंगा लेते नजर आए हैं.

भारत-पाक मैच में बढ़ा तनाव, हर्षित राणा और रंधावा भिड़े, देखकर अंपायर सदमे में, बीच-बचाव करने पहुंचे
हर्षित राणा को छक्का जड़ते ही गरमाया माहौल, पाक बल्लेबाज से मैदान पर हुई बहस
X (formerly Twitter)

भारत और पाकिस्तान की टीम किसी भी स्तर पर खेल रही होती है तो क्रिकेट का रोमांच चरम पर होता है. ऐसा ही कुछ भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच मैच में देखने को मिला है, खासकर हर्षित राणा और पाक बल्लेबाजों के बीच काफी कहा सुनी हो रही है. पहले राणा ने पाक ओपनर शमीम हुसैन से पंगा लिया तो वहीं अब हर्षित ने मोहम्मद इमरान रंधावा के साथ बहस की, दोनों की बहस इतनी तेज थी कि अंपायर की बाच में आकर दोनों को शांत करना पड़ा. 

दरअसल, 40वें ओवर की पांचवीं गेंद जो राणा ने  फरहान यूसुफ को फेंकी थी, यह नो बॉली थी.  हर्षित राणा की फुल लेंथ गेंद पर यूसुफ ने शानदार छक्का जड़कर पाक पर दबाव कम करने का काम किया. ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर यूसुफ ने कदम आगे बढ़ाया और गेंदबाज की गति का इस्तेमाल करते हुए लॉन्ग लेग के ऊपर से गेंद को सीमा रेखा के पार भेज दियाय लेकिन इसके बाद अलग ही ड्रामा देखने को मिला, 

नॉन स्ट्राइक पर मोहम्मद इमरान रंधावा ने हर्षित राणा से कुछ कहा, जिसके जवाब में भारतीय तेज गेंदबाज से रहा नहीं गया और पाक बल्लेबाज से बहस करने लगे. दोनों खिलाड़ियों के बीच माहौल गरमाता देख अंपायर को बीच में आकर दोनों को अलग किया.  हालांकि इसके अगले ही ओप में रंधावा 23 रन बनाकर विप्रज निगम की गेंद पर कैच आउट हो गए. 

यह भी पढ़ें | IND vs PAK LIVE Score: हर्षित से नोकझोंक के बाद रंधावा ने खोया संयम, विप्रज का बने शिकार, पाक का गिरा छठा विकेट

यह भी पढ़ें | अब्दुल समद रन आउट, रिंकू सिंह के रॉकेट थ्रो ने मचाया तहलका, PAK बल्लेबाज ने पकड़ लिया सिर, Video

यह भी पढ़ें | PAK ओपनर शमीम हुसैन से भिड़े हर्षित राणा, विकेट गिरते ही IND A vs PAK A मैच में हाई-वोल्टेज ड्रामा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India A, Pakistan U19, Pakistan, Harshit Pradeep Rana, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com