CSK vs DC: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) टी20 टूर्नामेंट में शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया. दिल्ली की टीम में मार्क्स स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, क्रिस वोक्स और टॉम कुरेन विदेशी खिलाड़ी होंगे जबकि महेन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की अगुवाई वाली चेन्नई कर टीम में फाफ डु प्लेसिस, मोईन अली, सैम कुरेन और ड्वेन ब्रावो विदेशी खिलाड़ी है. वहीं, सीएसके की प्लेइंग इलेवन (CSK Playing XI) में रोबिन उथप्पा को जगह नहीं मिली है. भारत के पूर्व दिग्गज वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag) ने सीएसके की प्लेइंग इलेवन (Playing XI) को लेकर ट्वीट किया है. सहवाग ने सीएसके की प्लेइंग इलेवन की तारीफ की है.
CSK vs DC: मुकाबले से पहले अपने गुरू धोनी से मिले ऋषभ पंत, DC ने शेयर किया यह Video
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
बता दें कि सीएसके की बैटिंग ऑर्डर में नंबर 9 पर ब्रावो हैं, नंबर 10 पर लॉर्ड शार्दुल ठाकुर हैं तो वहीं नंबर 11 पर दीपक चाहर हैं. ऐसे में सहवाग ने मीम्स शेयर किए हैं जो खूब वायरल हो रहा है.
Looking at @ChennaiIPL Batting line up with Bravo , Lord Shardul and Chahar at 9, 10 and 11. #CSKvsDC pic.twitter.com/LAjgy4OSpH
— Virender Sehwag (@virendersehwag) April 10, 2021
सहवाग ने सीएसके की बैटिंग लाइनअप को देखकर मीम्स शेयर करके यह कहा है कि. सीएसके की बैटिंग लाइनअप खत्म ही नहीं होंदा...' पिछले सीजन में सीएसके की टीम का परफॉर्मेंस अच्छा नहीं रहा था तो वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम यूएई में खेले गए आईपीएल में फाइनल में पहुंची थी जहां मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में हार का सामना करना पड़ा था.
सीएसके और दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल में एक दूसरे के खिलाफ 23 मैच खेले हैं जिसमें 15 मैच सीएसके और 8 मैच में दिल्ली को जीत मिली है. सीएसके का रिकॉर्ड आईपीएल में दिल्ली के खिलाफ शानदार रहा है.
प्लेइंग-XI
चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, फाफ डुप्लेसी, सुरेश रैना, एमएस धोनी (विकेटकीपर और कप्तान), मोइन अली, रवींद्र जडेजा, सैम करेन, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर
दिल्ली कैपिटल्स: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), मार्कस स्टॉयनिस, शिमरन हेटमायर, क्रिस वोक्स, रविचंद्रन अश्विन, टॉम करेन, अमित मिश्रा और आवेश खान (भाषा से भी)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं