David Warner AUS vs OMAN: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के 10वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 39 रन से हरा दिया. पहले ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी की थी और 20 ओवर रमें 5 विकेट पर 164 रन बनाए थे जिसके बाद ओमान 9 विकेट पर 125 रन बनाकर आउट हो गए. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस ने 36 गेंद पर 67 रन की नाबाद पारी खेली जिसके दम पर ऑस्ट्रेलिया की टीम 164 रन बना पाने में सफल रही. स्टोइनिस ने गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट भी लिए. स्टोनिस को उनके शानदार ऑलराउंड परफॉर्मेंस के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. एक ओर जहां इस मैच में स्टोइनिस ने अपने खेल से फैन्स का दिल जीता तो वहीं दूसरी ओर डेविड वॉर्नर के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया.
दरअसल, आपने गाना सुना ही होगा "जाना था जापान पहुंच गए चीन.". ऐसा ही कुछ डेविड वॉर्नर के साथ हुआ. हुआ ये कि जब वॉर्नर 56 रन बनाकर आउट हुए तो पवेलियन की ओर जाने लगे, लेकिन पवेलियन जाते समय उनसे गलती हो गई. हुआ ये कि वॉर्नर ऑस्ट्रेलियाई ड्रेसिंग रूम के बदले ओमान के ड्रेसिंग रूम की ओर जाने लगे, ऐसे में जब वो ओमान के ड्रेसिंग रूम की सीढ़ियों पर चढ़ रहे थे तो उनके एहसास हुआ कि उनसे एक बड़ी गलती हो गई है. अपनी गलती का एहसास होने पर वॉर्नर फिर सीढ़ियों पर उतरे और ऑस्ट्रेलिया की ड्रेसिंग रूम की ओर बढ़ने लगे.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
डेविड वॉर्नर ने रचा इतिहास
डेविड वॉर्नर ने इतिहास रच दिया है. वो अब T20I में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं, ऐसा कर वॉर्नर एरोन फिंच को पछाड़ दिया है. वॉर्नर के नाम अब 3155 रन दर्ज हो गए हैं तो वहीं, फिंच ने टी-20 इंटरनेशनल में 3120 रन बनाए हैं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं