विज्ञापन

मौजूदा समय में कौन है दुनिया का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर? डेल स्टेन ने बताया उस खिलाड़ी का नाम

डेल स्टेन ने मार्को जानसेन की जमकर सराहना की है. उनका कहना है कि जानसेन इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर हैं. अफ्रीकी ऑलराउंडर ने गेबेरहा टेस्ट की पहली पारी में दमदार गेंदबाजी करके खूब वाहवाही बटोरी है.

मौजूदा समय में कौन है दुनिया का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर? डेल स्टेन ने बताया उस खिलाड़ी का नाम
डेल स्टेन
@CricCrazyJohns/X

दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर मार्को जानसेन ने गेबेरहा टेस्ट की पहली पारी में दमदार गेंदबाजी करते हुए हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है. जिसके बाद चारों तरफ उनकी जमकर सराहना हो रही है. पूर्व अफ्रीकी दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उनकी प्रशंसा की है. यही नहीं उन्होंने जानसेन को दुनिया का मौजूदा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी करार दिया है. 43 वर्षीय पूर्व तेज गेंदबाज ने पोस्ट करते हुए लिखा है, 'मार्को जानसेन इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर हैं.'

जानसेन ने गेबेरहा टेस्ट में दिखाया दम 

गेबेरहा टेस्ट में मार्को जानसेन एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहा हैं. पहले बल्लेबाजी के दौरान जहां कैप्टन टेम्बा बावुमा (179) और साइमन हार्मर (82) को छोड़कर अन्य बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने रनों के लिए जूझ रहे थे. वहां उन्होंने आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 100 गेंदों में 85.00 की स्ट्राइक रेट से 85 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से नौ चौके और तीन खूबसूरत छक्के देखने को मिले. 

Latest and Breaking News on NDTV

वहीं जब गेंदबाजी की बारी आई तो उन्होंने 11 ओवरों में 3.00 की इकॉनमी से 33 रन खर्च करते हुए पांच विकेट लेकर विपक्षी टीम को झकझोर दिया. मैच के दौरान उनके शिकार ट्रेविस हेड (14), स्कॉट बोलैंड (02), मैट रेनशॉ (12), एलेक्स कैरी (00) और ब्यू वेबस्टर (13) बने. 

मार्को जानसेन का टेस्ट करियर 

मार्को जानसेन ने खबर लिखे जाने तक अफ्रीकी टीम की तरफ से कुल 23 टेस्ट मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 35 पारियों में 25.67 की औसत से 770 रन निकले हैं. वहीं गेंदबाजी के दौरान उन्होंने इतने ही टेस्ट मुकाबलों की 42 पारियों में 20.8 की औसत से 98 सफलता प्राप्त की है. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम एक बार 10, पांच बार पांच और पांच बार चार विकेट चटकाने का कारनामा है. 

यह भी पढ़ें- EXCLUSIVE: प्रियांश आर्य की हुंकार- पूरा भरोसा है, हम क्वालीफाई भी करेंगे और रणजी ट्रॉफी भी जीतेंगे
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
South Africa, Marco Jansen, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com