दिल्ली के होनहार बल्लेबाज प्रियांश आर्य मौजूदा समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. उनकी दमदार बल्लेबाजी का अब हर कोई लोहा मान रहा है. हाल ही में 25 वर्षीय बल्लेबाज ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 के एक मुकाबले में गुजरात के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया है. मैच के दौरान पारी का आगाज करते हुए उन्होंने कुल 220 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 199 रन बनाने में कामयाब रहे. जिसमें 24 चौके और छह शानदार छक्के शामिल रहे.
प्रियांश आर्य ने NDTV के साथ की खास बातचीत
इस दमदार पारी के बाद प्रियांश आर्य ने NDTV के साथ की खास बातचीत की है, जो कुछ इस प्रकार है-
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सवाल - फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यह आपकी पहली शतकीय पारी है, वो भी 199 की. इसके बारे में आप क्या कहना चाहेंगे?
जवाब - 'सर बहुत खुशी है कि हम मैच जीतने में कामयाब रहे. पहली इनिंग के आधार पर प्वाइंट लिए. बस उसी चीज की खुशी है मुझे.'
सवाल - रेड बॉल में सेंचुरी आना कैसे देखते हैं आप?
जवाब - 'सर कोशिश करूंगा की मैं आगे के मैचों में और ज्यादा रन बनाऊं. मैं उसी बात पर बस ध्यान दे रहा हूं कि मैं आगे के मैचों में और कैसे रन बना सकता हूं.'
सवाल - रेड बॉल में लगाई गई सेंचुरी की साथी खिलाड़ी काफी सराहना करते हैं. टीम की तरफ से आपको...?
जवाब - 'हां सर सब खुश हैं. मैं भी खुश हूं. कोच भी खुश हैं. टीम को जितना फायदा होगा. उससे हर कोई ज्यादा खुश होगा.'
सवाल - पिछले सीजन को देखते हुए यहां से आप सफर को कैसे देखते हैं?
जवाब - हां हां सर मुझे तो पूरा भरोसा है कि हम क्वालीफाई करेंगे और रणजी ट्रॉफी जीतेंगे. बस वही है.'
सवाल - इस इनिंग को आप अपने हिसाब से कैसे विश्लेषण करते हो?
जवाब - सर वो तो मैच के बाद मैं घर जाकर देखूंगा. जो भी मेरी गलती हुई... ऐसा नहीं है कि आप मिस्टेक नहीं करते हो. बल्लेबाजी के दौरान आपसे मिस्टेक होते हैं. उन्हीं चीजों का विश्लेषण करूंगा.'
यह भी पढ़ें- W,W,W,W,W: मार्को जानसेन की तबाही में तहस-नहस हो गई हुई पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम, क्या खूब नचाया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं