Chennai vs Mumbai, 30th Match: आईपीएल 2021 के दूसरे दौर में पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच दुबई में खेला जाएगा. इस सीजन का यह 30वां मैच होगा. बता दें कि अबतक दोनों टीमों के बीच आईपीएल में कुल 32 मैच हुए हैं जिसमें मुंबई को 19 और सीएसके को 13 मैचों में जीत मिली है. वहीं. पिछले 6 मैचों में मुंबई ने सीएसके को 5 बार हराया है. इसके अलावा इस सीजन में जब दोनों टीमें आमने-सामने हुई थी तो मुंबई को 4 विकेट से जीत मिली थी. यानि अभी भी धोनी की टीम पर रोहित की टीम का दबदबा रहा है. आईपीएल के इतिहास (IPL History) में मुंबई ने 5 बार खिताब अपने नाम करने में सफलता पाई है तो वहीं चेन्नई को 3 बार खिताब जीतने का मौका मिला है. इस बार दोनों टीमें प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. देखना दिलचस्प होगा कि 19 सितंबर को होने वाले मुकाबले में किस टीम की जीत होती है.
आईपीएल के इतिहास में अबतक सीएसके और मुंबई की टीम ऐसी टीम है जिसने आईपीएल का खिताब लगातार 2 सीजन में जीतने में सफलता हासिल की है. सीएसके ने 2010 और 2011 में खिताब जीतने का कमाल किया था तो वहीं 2019 और 2020 में मुंबई ने लगातार 2 बार आईपीएल का खिताब जीता है. अब इस सीजन में मुंबई खिताब जीतने में सफल रही तो ऐसा पहली बार होगा जब किसी टीम ने लगातार 3 सीजन खिताब जीतने का कमाल किया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये भी पढ़ें
* PAK vs NZ: पीसीबी चेयरमैन और शोएब अख्तर न्यूजीलैंड बोर्ड पर पुरी तरह बरसे, रमीज राजा ने दी वॉर्निंग- Video
* Pak vs Nz: पाकिस्तान की बुरी तरह भद पिटी, इमरान ने खूब मनाया लेकिन नहीं ही मानी न्यूजीलैंड टीम
* PAK vs NZ: फिर खुली पाकिस्तान की पोल, न्यूजीलैंड ने रद्द किया दौरा, सुरक्षा कारणों से लिया फैसला- Video
* IPl 2021: दूसरे चरण में फैंस को खलेगी इन विदेशी सितारों की बहुत ज्यादा कमी
मैच का समय
मैच 19 सितंबर को खेला जाएगा. भारत के समय के अनुसार मैच शामन साढ़े 7 बजे से शुरू होगा.
कहां होगा मैच
मुंबई और चेन्नई (CSK vs MI) के बीच मैच दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium, Dubai) में खेला जाएगा.
Live मैच
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, जियो टीवी और डिज्नी+ हॉटस्टार पर मैच का लाइव लुत्फ फैन्स उठा सकते हैं.
संभावित XI
चेन्नई सुपरकिंग्स
ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, मोईन अली, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, सैम करेन, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जोश हेजलवुड/लुंगी एनगिडी और इमरान ताहिर.
मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कायरन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, हार्दिक पांड्या, जेम्स नीशम/नाथन कूल्टर-नाइल, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, और जसप्रीत बुमराह
VIDEO: ICC T20 World Cup : महेंद्र सिंह धोनी होंगे टीम इंडिया के मेंटॉर, BCCI ने किया ऐलान .
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं