विज्ञापन
This Article is From Apr 20, 2024

MS Dhoni: "माही तो CSK की...", धोनी की धुआंधार बल्लेबाज़ी के बाद कोच फ्लेमिंग के बयान ने मचाई हलचल

Stephen Fleming on MS Dhoni: 42 वर्ष के धोनी ने लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ शुक्रवार को नौ गेंद में 28 रन बनाये लेकिन उनकी टीम आठ विकेट से हार गई.

MS Dhoni: "माही तो CSK की...", धोनी की धुआंधार बल्लेबाज़ी के बाद कोच फ्लेमिंग के बयान ने मचाई हलचल
Stephen Flaming on MS Dhoni IPL 2024

Stephen Fleming: महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स के ‘दिल की धड़कन' बताते हुए कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि घुटने की चोट से उबरने के बाद वह लंबे समय तक बल्लेबाजी नहीं कर सकते लिहाजा शानदार फॉर्म के बावजूद उन्हें बल्लेबाजी क्रम में ऊपर नहीं भेजा जा सकता. 42 वर्ष के धोनी ने लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ शुक्रवार को नौ गेंद में 28 रन बनाये लेकिन उनकी टीम आठ विकेट से हार गई. धोनी के फॉर्म के बारे में फ्लेमिंग ने कहा ,‘‘ यह प्रेरणास्पद है ना. अभ्यास के दौरान भी वह बहुत उम्दा बल्लेबाजी कर रहे हैं. टीम इससे हैरान नहीं है क्योंकि सत्र से पहले तैयारी में भी वह शानदार खेल रहे थे.''

उन्होंने कहा ,‘‘ उनके घुटने में दर्द है और वह इससे उबरने की प्रक्रिया में कुछ ही गेंद खेल सकते हैं.'' उन्होंने कहा,‘‘ हर कोई उन्हें लंबे समय तक बल्लेबाजी करते देखना चाहता है लेकिन हम उन्हें पूरे टूर्नामेंट में खेलते देखना चाहते हैं. इसलिये दो तीन ओवर खेलना ही ठीक है . वह हर समय अपनी भूमिका बखूबी निभा रहे हैं और उसे देखने में मजा आ रहा है.''

लंबे समय से चेन्नई के कोच रहे फ्लेमिंग ने कहा कि पांच बार टीम को खिताब दिलाने वाले धोनी टीम के दिल की धड़कन हैं और हर स्टेडियम पर दर्शकों से उन्हें मिल रहे अपार प्रेम के बीच उनकी मौजूदगी के हर पल का टीम लुत्फ उठा रही है. उन्होंने कहा ,‘‘जब वह मैदान पर आते हैं तो क्या जबर्दस्त माहौल होता है . वह भी दर्शकों का पूरा मनोरंजन करते हैं. हमें उनकी उपलब्धियों पर गर्व है. वह टीम के दिल की धड़कन हैं . उनकी मौजूदगी के हर मिनट का हम पूरा आनंद लेते हैं.''

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chennai Super Kings, Lucknow Super Giants, Mahendra Singh Dhoni, Stephen Fleming, Indian Premier League 2024, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com