- कोरोना संकट में बिग बैश लीग
- मेलबर्न स्टार्स के 12 खिलाड़ी कोविड-19 से संक्रमित
- हो सकती है बड़ी घोषणा
बिग बैश लीग (Big Bash League) कोरोना के संकट से बुरी तरह घिर गई है और जल्दी ही कोई बड़ी घोषणा भी हो सकती है. बायो बबल में कोविड-19 के कई मामले पाये जाने के कारण आस्ट्रेलिया की घरेलू क्रिकेट बुरी तरह प्रभावित हुई है और कई मैचों के कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा है महिला और पुरुष दोनों के घरेलू क्रिकेट मैचों पर इसका प्रभाव पड़ा है जिसके कारण क्रिकेट आस्ट्रेलिया को कार्यक्रम में बदलाव करने के लिये मजबूर होना पड़ा.
यह पढ़ें- केविन पीटरसन की दो टूक, बंद करो बायो बबल का खेल, वजह भी बतायी
बिग बैश लीग (BBL)पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं और क्रिकेट आस्ट्रेलिया के सामने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को सुरक्षित रखते हुए लीग को पूरा करने की बड़ी चुनौती है. कोविड के कई मामले सामने आने के कारण बीबीएल टीम के खिलाड़ियों की चिंताएं बढ़ गयी हैं. आस्ट्रेलियाई एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार इस लीग के भविष्य को लेकर जल्द ही घोषणा की जा सकती है. यात्रा सीमित करने के लिये सभी आठ टीम को मेलबर्न में ही रखा जा सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें- कोविड ने एक और पूर्व क्रिकेटर की ली जान
मेलबर्न स्टार्स के 12 खिलाड़ियों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है जिसके कारण उसे अपने पिछले दो मैचों में टीम उतारने के लिये विक्टोरिया क्लब के क्रिकेटरों को बुलाना पड़ा. मेलबर्न स्टार्स के खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस, एडम जंपा और नाथन कूल्टर नाइल कोविड-19 के कारण पृथकवास पर हैं. सिडनी थंडर्स, पर्थ स्कोरचर्स और ब्रिस्बेन हीट्स के खिलाड़ियों का परीक्षण भी पॉजिटिव आया है. क्रिकेट.कॉम.एयू की रिपोर्ट के अनुसार क्रिकेट आस्ट्रेलिया को कोविड-19 के नये मामलों के कारण गोल्ड कोस्ट में होने वाले मैचों का कार्यक्रम बदलने के लिये मजबूर होना पड़ा है.
कोविड-19 के मामले बढ़ने से सीमाएं बंद कर दिये जाने के महिला राष्ट्रीय क्रिकेट लीग के उन दो मैच को मार्च तक स्थगित कर दिया गया है जिनमें पश्चिमी आस्ट्रेलिया की टीम शामिल थी. इस कारण अब महिलाओं की 50 ओवर की घरेलू प्रतियोगिता का फाइनल भी मार्च तक टालना पड़ा.
जोहानिसबर्ग टेस्ट में नहीं खेले विराट कोहली, क्रोनोलॉजी से क्या समझें?
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं