- गुजरात के वलसाड में NH 48 के पास निर्माण स्थल पर कंटेनर के नीचे दबने से मजदूर की मौत हो गई
- कंटेनर ट्रक से कच्ची सड़क पर मुड़ते समय नियंत्रण खोने के कारण मजदूर के ऊपर जा गिरा
- हादसे के वक्त कुछ मजदूर भागने में सफल रहे, जबकि एक मजदूर कंटेनर के नीचे दब गया
गुजरात के वलसाड में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया. एक कंटेनर के नीचे दबने से खाना खा रहे एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई. ट्रक से कंटेनर उस जगह पर गिरा, जहां वह खाना खा रहा था. अधिकारियों के मुताबिक, वलसाड के परदी में राष्ट्रीय राजमार्ग 48 के पास एक निर्माण स्थल पर दो अस्थायी ढांचे बनाए गए थे. वहां पर मजदूर खाना खा रहा था. कंटेनर ट्रक से उसके ऊपर जा गिरा.
ये भी पढ़ें- बेकाबू रफ्तार, शख्स को गेंद की तरह उछालकर फेंका, हिट एंड रन के ये वीडियो आपको डरा देगा
ट्रक हाईवे से उतरा, हुआ बेकाबू
इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दिखाई दिया कि ट्रक हाईवे से उतरकर सड़क के कच्चे किनारे पर चला गया. इसी दौरान कंटेनर ट्रक से एक ढांचे पर जा गिरा. ये पूरी घटना पास के दफ्तर के सीसीटीवी में कैद हो गई. फुटेज में दिखाई दिया कि एक शख्स अपना मोबाइल फोन साफ कर रहा था. उसने देखा कि एक ट्रक तेजी से उसकी तरफ बढ़ रहा है. वह तुरंत हट गया. लेकिन कंटेनर दफ्तर के बहुत करीब गिरने की वजह से उसका सारा फर्नीचर हिल गया. कंटेनर बाल-बाल बचा.
खाना खा रहे मजदूर पर गिरा कंटेनर
अधिकारियों ने बताया कि निर्माण स्थल पर मजदूर इमारत के अंदर खाना खा रहे थे, तभी कंटेनर उस पर गिर गया. इस दौरान कुछ मजदूर वहां से भागने में कामयाब रहे, लेकिन एक शख्स समय पर बाहर नहीं निकल सका और कंटेनर के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कंटेनर को हटाया. एक अधिकारी ने बताया कि कंटेनर ले जा रहा एक ट्रक कच्ची सड़क पर मुड़ रहा था तभी ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिसकी वजह से कंटेनर नीचे गिर गया. इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है.
With Input- सचिन कुलकर्णी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं