विज्ञापन

VIDEO: बल्लेबाजी के दौरान क्रिकेट खिलाड़ी की हार्ट अटैक से मौत, मैच का चल रहा था लाइव टेलीकास्ट

मृतक खिलाड़ी की पहचान प्रवीण पवार के रूप में हुई है. प्रवीण रत्नागिरी शहर और आसपास के इलाके में एक जाने-माने क्रिकेटर थे और स्थानीय क्रिकेट सर्किट में उनका अच्छा नाम था.

VIDEO: बल्लेबाजी के दौरान क्रिकेट खिलाड़ी की हार्ट अटैक से मौत, मैच का चल रहा था लाइव टेलीकास्ट
  • महाराष्ट्र के रत्नागिरी में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ी प्रवीण पवार की हार्ट अटैक से मौत हो गई
  • प्रवीण पवार मैच के दौरान अंपायर के पास खड़े थे और अचानक जमीन पर गिर पड़े
  • मौके पर मौजूद खिलाड़ी और आयोजकों ने तुरंत सहायता की, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के चिंचखारी इलाके से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक स्थानीय क्रिकेट मैच के दौरान खेल रहे खिलाड़ी की पिच पर ही अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई. यह पूरा हादसा उस वक्त हुआ, जब मैच का लाइव ब्रॉडकास्ट चल रहा था और कैमरे चालू थे.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मैच के दौरान प्रवीण पूरी तरह सामान्य नजर आ रहे थे. वे अंपायर के पास खड़े थे, तभी अचानक एक पल में ही जमीन पर गिर पड़े. शुरू में लोगों को लगा कि शायद चक्कर आया है, लेकिन कुछ ही सेकंड में हालात गंभीर हो गए. मैदान पर मौजूद खिलाड़ी, अंपायर और आयोजक तुरंत उनकी ओर दौड़े और मदद की कोशिश की गई.

घटना के तुरंत बाद प्रवीण को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शुरुआती जानकारी के अनुसार, मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे खेल के बीच में अचानक यह हादसा हुआ.

मृतक खिलाड़ी की पहचान प्रवीण पवार के रूप में हुई है. प्रवीण रत्नागिरी शहर और आसपास के इलाके में एक जाने-माने क्रिकेटर थे और स्थानीय क्रिकेट सर्किट में उनका अच्छा नाम था. वे लंबे समय से क्रिकेट खेल रहे थे और कई टूर्नामेंट्स में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके थे.
Latest and Breaking News on NDTV

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com