विज्ञापन

भगवान शिव-राम और छठी मइया के भक्त हैं आकाश दीप, शादी भी हुई थी शिव मंदिर थीम पर

आकाश दीप ने न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट में पांच विकेट लेकर खास उपलब्धि हासिल की. वह न्यूजीलैंड में टेस्ट पारी में पांच विकेट लेने वाले भारत के पांचवें तेज गेंदबाज बने. जानिए उनकी उपलब्धि के साथ-साथ उनकी धार्मिक आस्था के बारे में.

भगवान शिव-राम और छठी मइया के भक्त हैं आकाश दीप, शादी भी हुई थी शिव मंदिर थीम पर
आकाश दीप
@BCCI/X

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने न्यूजीलैंड में कमाल कर दिया है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है. जहां पहली पारी में ही कहर बरपाती गेंदबाजी करते हुए वह पांच विकेट चटकाने में कामयाब हुए हैं. जिसके साथ ही उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली है. भारत की तरफ से वह न्यूजीलैंड में टेस्ट फॉर्मेट के तहत एक पारी में पांच विकेट चटकाने वाले पांचवें तेज गेंदबाज बन गए हैं. आकाश ने जहीर खान, ईशांत शर्मा, मदन लाल और जवागल श्रीनाथ जैसे दिग्गजों के क्लब में एंट्री मारी है.  

'छठी मइया' के भक्त हैं आकाश दीप

बिहार में 'छठ' पर्व काफी धूमधाम से मनाया जाता है. आकाश दीप भी बिहार से आते हैं. उनका पैतृक गांव रोहतास जिले में स्थित है. जहां धूमधाम से 'छठ' का पर्व मनाया जाता है. हाल ही में बीते 'छठ' पर्व पर उन्होंने देशवासियों को खास अंदाज में बधाई भी दी. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टेटस में 'छठ' पर्व मनाने जा रहे श्रद्धालुओं के खास तस्वीर लगाई थी. आकाश दीप की पत्नी और बहन विशेष मौके पर व्रत भी रखती हैं. 

भगवान शिव और राम के भी भक्त हैं आकाश

आकाश दीप भगवान शिव और राम के भी भक्त हैं. 29 वर्षीय तेज गेंदबाज को वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर में दर्शन व जलाभिषेक करते हुए कई बार देखा गया है. यही नहीं उनके शादी का आयोजन भी वाराणसी में शिव मंदिर थीम पर हुआ था. आकाश ने अयोध्या के राम मंदिर में रामलला का भी दर्शन पूजन किया है. 

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी क्या खाते हैं? जो लगाते हैं इतने लंबे-लंबे छक्के


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Akash Deep, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com