विज्ञापन

CSK vs GT: चेन्नई या गुजरात, किसका पलड़ा है भारी, पिच क्या खिलाएगी गुल? तापमान का जानें हाल

आईपीएल 2026 के 37वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत गुजरात टाइटंस के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा.

CSK vs GT: चेन्नई या गुजरात, किसका पलड़ा है भारी, पिच क्या खिलाएगी गुल? तापमान का जानें हाल
Gujarat Titans vs Chennai Super Kings

Chennai Super Kings vs Gujarat Titans, IPL 2026: आईपीएल 2026 का 37वां मुकाबला रविवार को दोपहर 3:30 से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा. सीएसके अपने घरेलू मैदान पर जीत दर्ज कर प्लेऑफ की संभावना को बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी. चेन्नई सुपर किंग्स ने सीजन की शुरुआत लगातार 3 हार के साथ की थी, लेकिन इसके बाद टीम ने वापसी की है और पिछले 4 मुकाबलों में 3 में जीत हासिल की है. सीएसके ने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को उसके घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में 103 रन के बड़े अंतर से हराया था. इस जीत से निश्चित रूप से सीएसके का आत्मविश्वास बढ़ा होगा. सीजन के 7 मैचों में 3 जीत के साथ 6 अंक लेकर अंकतालिका में पांचवें स्थान पर मौजूद सीएसके जीटी के खिलाफ जीत हासिल कर अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहेगी. एमएस धोनी इस मैच का हिस्सा होंगे या नहीं, ये भी देखना अहम होगा.

गुजरात टाइटंस इस सीजन में बेहद साधारण नजर आई है. जीटी अपने 7 मैचों में 3 जीत के साथ सातवें स्थान पर है. जीटी ने सीजन की शुरुआत 2 हार के साथ की थी। इसके बाद टीम ने वापसी की और लगातार 3 मैच जीते, लेकिन पिछले 2 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में सीएसके के खिलाफ होने वाला मुकाबला शुभमन गिल की कप्तानी वाली जीटी के लिए बेहद अहम है.

चेपॉक स्टेडियम की पिच हाल के दिनों में बल्लेबाजी के लिए ज्यादा अनुकूल हो गई है. हालांकि, स्पिनरों के लिए यह अब भी मददगार है. सीएसके के अकील हुसैन, नूर अहमद और जीटी के राशिद खान के लिए यहां बड़ा मौका हो सकता है. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को भी थोड़ी मदद मिल सकती है.

मौसम विभाग के मुताबिक चेन्नई में ज्यादा से ज्यादा तापमान 35.4 डिग्री से 38.2 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है. रात का तापमान कम से कम 27.1 डिग्री से 30.1 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। बारिश की कोई संभावना नहीं है. सीएसके और जीटी के बीच अब तक 8 मुकाबले खेले गए हैं। दोनों टीमों ने 4-4 मैच जीते हैं.

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी ने बस की खिड़की पर जो लिखा उसे पिच पर शतक लगाकर पूरा भी किया, देखें VIDEO

लेखक के बारे में
img
राकेश कुमार सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chennai Super Kings, Gujarat Titans, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com