विज्ञापन

WPL 2027 Auction: रिकॉर्डबुक में नाम दर्ज, फिर भी ऑक्शन में रही खाली हाथ, स्टार कप्तान फिर अनसोल्ड

श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापथु पर WPL 2027 ऑक्शन में किसी भी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई. चमारी लगातार दूसरे ऑक्शन में अनसोल्ड रहीं

WPL 2027 Auction: रिकॉर्डबुक में नाम दर्ज, फिर भी ऑक्शन में रही खाली हाथ, स्टार कप्तान फिर अनसोल्ड
Chamari Athapaththu
X (formerly Twitter)

महिला एशिया कप 2026 में 7 विकेट लेकर इतिहास रचने वाली श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू को WPL 2027 ऑक्शन में बड़ा झटका लगा है. 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर उतरीं अनुभवी ऑलराउंडर के लिए किसी भी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई. लगातार दूसरे ऑक्शन में अनसोल्ड रहने वाली अट्टापट्टू का नाम सामने आते ही यह फैसला कई क्रिकेट फैंस के लिए चौंकाने वाला रहा.

36 वर्षीय चमारी अट्टापट्टू श्रीलंका की सबसे सफल महिला क्रिकेटरों में गिनी जाती हैं, लेकिन इसके बावजूद कोच्चि में आयोजित ऑक्शन में उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला. यह लगातार दूसरा मौका है जब वह WPL ऑक्शन में अनसोल्ड रही हैं.

ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद भी रहीं अनसोल्ड

अट्टापट्टू ने हाल ही में महिला एशिया कप 2026 में इंडोनेशिया के खिलाफ गेंदबाजी का ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था. उन्होंने सिर्फ 5 रन देकर 7 विकेट झटके थे और हैट्रिक भी पूरी की थी. इसके साथ ही वह महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक पारी में 7 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाली चुनिंदा गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गई थीं.

इस दौरान उन्होंने तीन बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. वह महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में श्रीलंका की ओर से सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े दर्ज करने वाली खिलाड़ी बनीं. इसके अलावा वह महिला टी20 क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाली पहली श्रीलंकाई गेंदबाज भी बनीं. वहीं अंतरराष्ट्रीय महिला टी20 में श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में भी वह दूसरे स्थान पर पहुंच गईं.

WPL में उनका सफर भी पूरी तरह फीका नहीं रहा है. 2024 में यूपी वॉरियर्स ने उन्हें रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया था. उस सीजन में उन्होंने चार मैचों में 28 रन बनाने के साथ 4 विकेट भी लिए थे. हालांकि 2025 में रिटेन किए जाने के बावजूद वह एक भी मुकाबला नहीं खेल सकीं और फिर 2026 सीजन से पहले रिलीज कर दी गईं. इतने शानदार रिकॉर्ड और अंतरराष्ट्रीय अनुभव के बावजूद WPL 2027 ऑक्शन में किसी फ्रेंचाइजी का उन पर दांव नहीं लगाना दिन के सबसे बड़े सरप्राइज में से एक माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें- WPL Auction में सोफी मोलिन्यूक्स के लिए UP Warriorz ने खोला खजाना, बनीं पहली करोड़पति खिलाड़ी

यह भी पढ़ें- VIDEO: कैमरे ने खोली पोल! ऑफिस टाइम में मैच का मजा ले रहे कर्मचारी LIVE टीवी पर पकड़े गए, रिएक्शन वायरल

यह भी पढ़ें- Video: आखिर किसे सुनने पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा? मुंबई के इस खास कॉन्सर्ट का वीडियो वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Women's Premier League 2027, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com