विज्ञापन

दीपाली राठौड़ लेफ्टिनेंट बनकर पहली बार पहुंची, ढोल नगाड़ों से गूंजा पूरा गांव, दुल्‍हन से सजे बाजार

राजस्थान के डीडवाना जिले के जूसरी गांव की बेटी दीपाली राठौड़ भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने के बाद पहली बार गांव पहुंचीं. उनके स्वागत में पूरे गांव ने भव्य समारोह आयोजित किया. ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव और बेटियों के लिए प्रेरणा बताया.

दीपाली राठौड़ लेफ्टिनेंट बनकर पहली बार पहुंची, ढोल नगाड़ों से गूंजा पूरा गांव, दुल्‍हन से सजे बाजार
deepali rathore lieutenant indian army grand welcome jusri makrana didwana rajasthan
  • भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी दीपाली राठौड़ का राजस्थान के जूसरी गांव में भव्य स्वागत किया गया
  • दीपाली राठौड़ हाल ही में मिलिट्री नर्सिंग डिपार्टमेंट में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त हुई हैं
  • ग्रामीणों ने मुख्य बाजार सजाकर और बस स्टैंड पर सम्मान समारोह आयोजित कर दीपाली का उत्साहपूर्ण स्वागत किया

Deepali Rathore Indian Army: आज 18 नवंबर 2026 को राजस्थान के डीडवाना जिले के मकराना उपखंड स्थित जूसरी गांव में उत्साह का माहौल था. हर किसी की निगाहें गांव की बेटी दीपाली राठौड़ के स्वागत की राह पर टिकी थीं. भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने के बाद दीपाली पहली बार अपनी जन्मभूमि लौट रही थीं. उनके स्वागत के लिए मुख्य बाजार को दुल्हन की तरह सजाया गया था. प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर जब कोई बेटी सफलता की नई इबारत लिखती है तो उसका गौरव पूरे समाज को होता है. ऐसा ही गौरवपूर्ण और उत्साह से भरा नजारा जूसरी गांव में देखने को मिला, जहां भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त हुई गांव की बेटी दीपाली राठौड़ के आगमन पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया. ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और उल्लास के बीच गांववासियों ने अपनी लाड़ली बेटी के स्वागत में पलक-पांवड़े बिछा दिए.

deepali rathore lieutenant indian army grand welcome jusri makrana didwana rajasthan

deepali rathore lieutenant indian army form jusri makrana didwana rajasthan

दीपाली राठौड़, जूसरी निवासी शंकर सिंह राठौड़ की पुत्री हैं. दीपाली राठौड़ हाल ही में भारतीय सेना के मिलिट्री नर्सिंग डिपार्टमेंट में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त हुई हैं. इस पद पर नियुक्ति प्राप्त करने के बाद आज जब दीपाली राठौड़ गांव लौटीं तो अपनी जन्मभूमि पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया. लेफ्टिनेंट बनने के बाद पहली बार अपने गांव जूसरी पहुंचीं दीपाली राठौड़ के स्वागत में ग्रामवासियों ने जबरदस्त उत्साह दिखाया और उनकी भव्य अगवानी की.
deepali rathore lieutenant indian army grand welcome jusri makrana didwana rajasthan

deepali rathore lieutenant indian army grand welcome jusri makrana didwana rajasthan

बस स्टैंड पर हुआ सम्मान समारोह

इस मौके पर ग्राम पंचायत जूसरी के बस स्टैंड पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसके लिए मुख्य बाजार को भी सजाया गया. जैसे ही गांव की गौरवशाली बेटी लेफ्टिनेंट दीपाली राठौड़ का आगमन हुआ, ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान फूल-मालाओं और अभिनंदन के साथ उनका सम्मान किया गया. गांव के लोगों ने अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम में दीपाली के पिता शंकर सिंह राठौड़ एवं उनकी माता का भी सम्मान किया गया. 

deepali rathore lieutenant indian army

deepali rathore lieutenant indian army

ग्रामीण बोले, पूरे क्षेत्र का बढ़ाया मान

इस मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि उनकी इस उपलब्धि ने न केवल परिवार, बल्कि पूरे गांव और मकराना क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया है. उन्होंने कहा कि सेना में अधिकारी बनना किसी भी युवा के लिए बड़े गर्व और सम्मान की बात है. दीपाली की सफलता ने यह संदेश दिया है कि बेटियां भी अपने परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास के बल पर हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकती हैं. 

deepali rathore lieutenant indian army grand welcome jusri makrana didwana rajasthan

deepali rathore lieutenant indian army from makrana didwana rajasthan

बेटियों और युवाओं के लिए बनीं प्रेरणास्रोत

ग्रामीणों ने कहा कि दीपाली राठौड़ की यह उपलब्धि गांव की अन्य बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी. उनकी सफलता से क्षेत्र की बेटियों को अपने सपनों को पूरा करने तथा देश सेवा के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी. साथ ही यह उपलब्धि समाज में बेटियों की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण को भी नई दिशा देने का कार्य करेगी. 
यह भी पढ़ें- भाई-बहन बने IAS-IPS, पल्लवी मिश्रा-आदित्य मिश्रा की सफलता में संयुक्त परिवार बना सबसे बड़ी ताकत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Succsess Story, India, Rajasthan News, India Army
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com