भारतीय कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने शुक्रवार को यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में जीत से पांच मैचों की श्रृंखला 2-2 से बराबर करने के बाद कहा कि हमने रणनीति के कार्यान्वयन के बारे में बात की और नतीजा सामने है ‘मैन ऑफ द मैच' दिनेश कार्तिक (55 रन) के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 साल बाद लगाये गये पहले अर्धशतक के बाद आवेश खान (18 रन देकर चार विकेट) और अन्य गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने 82 रन से जीत दर्ज की.
श्रृंखला का फैसला अब 19 जून को बेंगलुरू में होने वाले पांचवें टी20 मैच से होगा. पंत ने मैच के बाद कहा, ‘‘हमने कार्यान्वयन के बारे में बात की थी और नतीजा आपके सामने है. हार्दिक और दिनेश कार्तिक के बीच साझेदारी के बारे में बात करते हुए पंत ने कहा, ‘‘सचमुच खुश हूं, दोनों की बल्लेबाजी से गेंदबाजों को दबाव महसूस होने लगा. ''
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दक्षिण अफ्रीकी कप्तान तेम्बा बावुमा (08 रन) रिटायर्ड हर्ट हो गये थे जिससे उनकी जगह आये केशव महाराज ने कहा, ‘‘बल्लेबाजी के दौरान पावरप्ले में गलतियां हुईं. हमने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाये. गेंदबाजी करते हुए हमने अंतिम पांच ओवरों में काफी रन लुटा दिये. रविवार को अगला मुकाबला अहम होगा. ''
कार्तिक ने कहा, ‘‘काफी अच्छा लग रहा है. पिछले मैच में चीजें अच्छी नहीं रही थी. लेकिन अब मैं बेहतर तरीके से परिस्थितियों का आकलन कर पा रहा हूं. यह योजना और अनुभव से आता है. उन्होंने कहा, ‘‘उनके गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की जिससे हमारे सलामी बल्लेबाज नहीं चले. जब मैं बल्लेबाजी करने उतरा तो हार्दिक ने मुझे कहा कि क्रीज पर टिकना. योजना का कार्यान्वयन करना शानदार है. ''
* ""VIDEO: पाकिस्तानी गेंदबाजों ने मचाया कहर, देखिए किस तरह विडींज बल्लेबाजों की उड़ाई गिल्लियां
* 'नहीं लग रहा था कि वो आउट होंगे. हम बड़ी मुश्किल में पड़ चुके थे': जब AUS के लिए मुसीबत बने Virat Kohli
* "VIDEO: गेंदबाज ने छोड़ा "अब तक का सबसे आसान कैच", उसके बाद जो हुआ वो देखकर सब हंसने लगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं