विज्ञापन

न शोर, न हंगामा, चुपचाप शादी कर बैठा ऑस्ट्रेलियाई स्टार क्रिकेटर, आपने देखी दूल्हे राजा की तस्वीर?

कैमरून ग्रीन ने शादी कर ली है. उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड एमिली रेडवुड से विवाह किया है. उनकी शादी चार सितंबर को हुई थी. अब जाकर उन्होंने तस्वीरें साझा की है.

न शोर, न हंगामा, चुपचाप शादी कर बैठा ऑस्ट्रेलियाई स्टार क्रिकेटर, आपने देखी दूल्हे राजा की तस्वीर?
कैमरून ग्रीन ने एमिली रेडवुड के साथ शादी कर ली है.

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं. उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड एमिली रेडवुड से शादी रचाई है. क्यूट कपल ने बीते चार सितंबर को ही शादी कर ली थी. मगर शादी के करीब आठ दिन बाद अपने चाहने वालों को शादी के बंधन में बंधने की खबर बताई है. ग्रीन ने अपनी शादी की खबर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों के बीच साझा की है. साझा की गई तस्वीरों में ग्रीन क्लासिक काले टक्सीडो में नजर आ रहे हैं, जबकि उनकी दुल्हन एमिली रेडवुड सफेद कलर की खूबसूरत गाउन में बेहद आकर्षक लग रही हैं. क्यूट कपल की तरफ से साझा की तस्वीरें पर्थ के कोटेस्लो सिविक सेंटर ग्राउंड में ली गईं हैं. 

आरोन हार्डी ने भी ग्रीन की शादी में लिया हिस्सा 

कैमरून ग्रीन की शादी में उनके साथी खिलाड़ी आरोन हार्डी भी नजर आए. यही नहीं उनकी शादी में परिवार जनों और दोस्तों ने भी बड़ी भूमिका निभाई. क्यूट कपल जब शादी के हाल के बाहर निकल रहा था. तब उनके ऊपर वहां उपस्थित लोगों ने फूलों की पंखुड़ियों के बारिश के साथ स्वागत किया. इसके पश्चात ग्रीन और एमिली ने एक-दूसरे को गले लगाकर रोमांटिक अंदाज में डांस भी किया.  जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सबका ध्यान आकर्षित कर रही हैं.

ऑस्ट्रेलियाई टीम के अभिन्न अंग हैं ग्रीन

कैमरून ग्रीन मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलियाई टीम के अभिन्न अंग हैं. वह कंगारू टीम की तरफ से खेल के तीनों फॉर्मेट में हिस्सा लेते हैं. जहां उनका प्रदर्शन भी सराहनीय रहा है. खबर लिखे जाने तक उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कुल 39 टेस्ट, 37 वनडे और 28 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. 

इस बीच उनके बल्ले से टेस्ट की 62 पारियों में 34.28 की औसत से 1920, वनडे की 33 पारियों में 41.13 की औसत से 946 और टी20 की 26 पारियों में 29.00 की औसत से 638 रन निकले हैं. टेस्ट क्रिकेट में ग्रीन के नाम तीन शतक और आठ अर्धशतक, वनडे में एक शतक और चार अर्धशतक एवं टी20 में छह अर्धशतक दर्ज है. 

वहीं बात करें उनके गेंदबाजी प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने टेस्ट की 54 पारियों में 39.82 की औसत से 39, वनडे की 30 पारियों में 41.38 की औसत से 21 और टी20 की 16 पारियों में 25.00 की औसत से 14 सफलता प्राप्त की है. 

यह भी पढ़ें- 'मुझसे पंगा मत लेना', स्मृति मंधाना ने खोला अपने गुस्से का राज, बोलीं- माफ कर दूंगी, मगर भूलूंगी नहीं!
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Australia, Cameron Donald Green, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com