- नए फुटेज में देखा जा सकता है कि सऊदी लैंडिंग से पहले इजरायली यात्री डरे हुए थे.
- इजरायली यात्रियों को डर था कि खून से सने कपड़े देखकर सऊदी अधिकारी उन्हें दोषी न मान लें.
- इजरायली यात्री एक-दूसरे से घटना को रिकॉर्ड करने के लिए कहते हुए सुने गए.
30 सितंबर को दुबई से इजरायल जा रही Flydubai फ्लाइट में हुई खतरनाक घटना का एक नया वीडियो सामने आया है. Channel 12 की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट 1073 के अंदर के नए फुटेज में वे इजरायली यात्री दिखाई दे रहे हैं, जिन्होंने ओमानी को-पायलट को काबू में किया था. वे इस बात को लेकर चिंतित थे कि सऊदी अरब में उतरने पर उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है और हिंसा के लिए दोषी ठहराया जा सकता है. सोशल मीडिया के जरिए सामने आया यह फुटेज तब शूट किया गया था, जब यात्रियों ने आरोपी ओमानी को-पायलट को काबू में कर लिया था और सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग से पहले घायल पायलट पर कई यात्री नजर रख रहे थे.
זווית חדשה מתוך תא הטייס: תיעוד בלעדי מטיסת ״פליי דובאי״ https://t.co/PJVLs5oNey | @yollancohen https://t.co/4jkdZwB0iO
— החדשות - N12 (@N12News) October 4, 2026
प्लेन को बचाने में मदद करने वाले एक अन्य इजरायली यात्री, यानीव हायौन, पैसेंजर्स को दिलासा देते हुए कहते हैं, "नहीं, नहीं, भाई, कैमरे लगे हैं. सब ठीक है. शांत हो जाओ."
यह भी पढ़ें | फ्लाईदुबई को-पायलट हम्ममी के खुलासे से हड़कंप, इजरायल जाने वाली इंटरनेशनल उड़ानों की सुरक्षा की होगी समीक्षा
आरोपी पायलट का खतरनाक प्लान!
इटली के अखबार Corriere Della Sera की रिपोर्ट के मुताबिक, ओमान के को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने फ्लाईदुबई के प्लेन पर कब्जा करके उसे क्रैश करने की कथित कोशिश में अपने भारतीय साथी पर हमला किया था. ऐसी आशंका जताई गई कि जब तेल अवीव में किसी इमारत से प्लेन को टकराने का उसका मुख्य प्लान नाकाम हो गया, तो हो सकता है कि उसने बोइंग 737 के इंजन बंद कर दिए हों.
अखबार ने इस घटना का सिलसिलेवार एनालिसिस किया है. इसके लिए उन्होंने घटना से सीधे जुड़े लोगों के बयान, फ्लाईदुबई फ्लाइट क्रू की ओर से सुरक्षा अधिकारियों को दी गई रिपोर्ट, घटना की जानकारी रखने वाले लोगों, एयरपोर्ट स्टाफ, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स की बातें और खास प्लैटफॉर्म से मिले डेटा का इस्तेमाल किया है.
इजरायली इंटेलिजेंस के हवाले से आई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अल-हम्मामी का असली प्लान कैप्टन स्मित मच्छार को मारकर प्लेन को तेल अवीव ले जाना और उसे शहर की किसी ऊंची इमारत से टकराकर क्रैश करना था.
इस प्लान को को-पायलट ने बड़ी आसानी से अंजाम दिया. उसने कॉकपिट के अंदर प्रार्थना करने का नाटक किया, क्रैश एक्स (नुकीला हथियार) निकाली, पीछे से चुपके से आया और कैप्टन मच्छार पर अटैक कर दिया.
यह भी पढ़ें | 'फ्लाईदुबई प्लेन क्रैश कोशिश पर कॉमेडी फिल्म बननी चाहिए': भारत में पाकिस्तान के राजदूत रहे अब्दुल बासित
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं