विज्ञापन

देहरादून की वादियां, रोमांच और पल भर में आ गई मौत... खाई में जा गिरी तेज रफ्तार कार- Video

देहरादून के त्यूणी में खौफनाक सड़क हादसे का लाइव विडियो सामने आया है. 22 सेकेंड के अंदर तेज रफ्तार कार खाई में समा गई और कार पर सवार एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई.

पहाड़ों पर रोड से खाई में जा गिरी कार. (Photo: NDTV)
देहरादून:

उत्तराखंड के देहरादून की पहाड़ी सड़कों से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला खौफनाक वीडियो सामने आया है. देहरादून के दूरस्थ इलाके त्यूणी में पहाड़ी रास्ते का सुहाना सफर महज 22 सेकेंड में मौत के सफर तब्दील हो गया. वीडियो कार के अंदर से शूट किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे सड़क पर दौड़ती कार अचानक अनियंत्रित होकर पोल से टकराती है और उसके बाद 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरती है. हादसे का खौफनाक मंजर कार में चल रहे कैमरे में कैद हो गया, जिसकी डरावनी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. वायरल वीडियो 22 सेकंड का का है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे पहाड़ी सड़क पर एक कार तेज रफ्तार में आगे बढ़ रही है. देखते ही देखते अचानक ड्राइवर कंट्रोल खो बैठता है और कार सड़क किनारे लगे पोल से टकराते हुए नीचे गहरी खाई में गिर जाती है. पलक झपकते ही पहाड़ों का यह सुहाना सफर मौत के मातम में तब्दील हो जाता है. 

पल भर में हुए इस भयावह हादसे के दौरान में कार के अंदर बैठे दुर्गेश चौधरी, सुनील और ऋषभ के बीच चीख-पुकार आवाजें सुनी जा सकती हैं. वीडियो देखकर हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है. 

रेस्क्यू टीम ने घायलों को निकाला...

जब हादसे की जानकारी मिलने के बाद एसडीआरएफ और पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो हादसे का शिकार हुए लोगों को निकालने का काम शुरू किया गया. 

इस हादसे में दुर्गेश चौधरी (39) की दर्दनाक मौत हो गई जबकि क्षतिग्रस्त कार में फंसे अन्य दो लोग बुरी तरह घायल हो गए. घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने खाई से बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा. जबकि मृतक के शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया.

मामला बीते 2 अक्टूबर का है, जब SDRF को पता चला कि यूपी नंबर की फोर्ड कार (UP37P6641) चकराता मोटर मार्ग से करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरी हुई है. कार में कुल तीन लोग सवार थे, जिनमें से एक की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि दो अन्य घायल अवस्था में वाहन के पास फंसे हुए थे. 

यह भी पढ़ें | दिल्ली से 6-7 घंटे की ड्राइव पर ये खूबसूरत हिल स्टेशन, कपल्स छुट्टियों में बनाएं सुकून भरी ट्रिप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttarakhand, Dehradun Accident, Chakrata Accident, Car Accident, Dehradun Accident Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com