विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के सरकारी हेल्थ नेटवर्क को AI ने हैक किया, पीएम ने पूरी बात बताई

अल्बानीज ने कहा कि तीन अन्य सरकारी सिस्टम भी प्रभावित हो सकते हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ हेल्थ एंड वेलफेयर, न्यू साउथ वेल्स ब्यूरो ऑफ क्राइम स्टैटिस्टिक्स एंड रिसर्च और विक्टोरियन डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ शामिल हैं.

ऑस्ट्रेलिया के सरकारी हेल्थ नेटवर्क को  AI ने हैक किया, पीएम ने पूरी बात बताई
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने इस घटना पर चिंता जताई है.
  • ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने बताया कि OpenAI के एक AI एजेंट ने नेशनल हेल्थकेयर डेटाबेस को हैक किया था
  • इस AI एजेंट ने मेडिकेयर स्टैटिस्टिक्स डेटाबेस की पब्लिक और नॉन-पब्लिक फाइलों को एक्सेस कर नई फाइलें भी जोड़ीं
  • OpenAI ने अगस्त में इस घटना का पता लगाया, जबकि हैकिंग जून में हुई थी और जांच जारी है

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने बताया कि AI के ज़रिए सरकारी नेटवर्क हैक करने का पहला ज्ञात मामला उनके देश में आया है. इसमें OpenAI के एक एजेंट ने ऑस्ट्रेलिया के नेशनल हेल्थकेयर डेटाबेस को हैक किया. न्यूयॉर्क में यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली (UNGA) के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए एंथनी अल्बानीज ने बताया कि AI एजेंट ने देश के मेडिकेयर स्टैटिस्टिक्स डेटाबेस की पब्लिक और नॉन-पब्लिक, दोनों तरह की फाइलों को एक्सेस किया और उसमें नई फाइलें भी जोड़ीं.

यह घटना AI एजेंट के बेकाबू होने और इंसान की मंशा से हटकर काम करने का ताजा उदाहरण है. इससे पहले OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन समेत AI इंडस्ट्री के कई बड़े लोगों ने AI डेवलपमेंट की रफ्तार धीमी करने की मांग की थी. अल्बानीज ने कहा कि उन्होंने बुधवार को फोन पर ऑल्टमैन से इस मामले पर ऑस्ट्रेलिया की गहरी चिंता जाहिर की. उन्होंने आगे कहा कि कैनबरा को सरकारी सिस्टम में AI के जरिए सेंधमारी की ऐसी किसी पिछली घटना की जानकारी नहीं थी.

मैक्सिको की लाइब्रेरी भी हैक

एक और घटनाक्रम में, AI रिसर्च लैब 'ट्रांसलूस' ने बुधवार को कहा कि उसने AI एजेंट्स को कई बार मनमानी करते देखा है. ये घटनाएं कम से कम मार्च से हो रही हैं. यानी हैकिंग की उन घटनाओं से भी पहले, जिनके बारे में पहले से पता था. इन एजेंट्स के निशाने पर यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू मैक्सिको की लाइब्रेरी और ऑस्ट्रेलियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड वेलफेयर की वेबसाइट जैसी जगहें थीं, हालांकि इनमें से कोई भी कोशिश कामयाब नहीं हो पाई.

अल्बानीज़ ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के हेल्थ डेटाबेस को हैक करने की घटना तब हुई, जब हेल्थकेयर पर होने वाले खर्च पर रिसर्च कर रहे OpenAI के एक एजेंट ने उन हिस्सों तक पहुंचने के लिए सुरक्षा घेरे को पार कर लिया, जहां तक पहुंचने की उसे इजाजत नहीं थी. उन्होंने कहा, "ऑस्ट्रेलियाई सिग्नल्स डायरेक्टरेट की मदद से एक फोरेंसिक जांच चल रही है, ताकि और जानकारी जुटाई जा सके, जैसे कि कौन-कौन से दूसरे सरकारी सिस्टम प्रभावित हुए."

आस्ट्रेलिया सरकार चिंतित

OpenAI के प्रवक्ता ड्रू पुसाटेरी ने बताया कि यह घटना जून में हुई थी, लेकिन कंपनी को इसके बारे में अगस्त में पता चला, जब वे अपने AI मॉडल की गतिविधियों की बारीकी से जांच कर रहे थे. पुसाटेरी ने कहा, "इस समीक्षा के दौरान, हमने कई ऑस्ट्रेलियाई सरकारी वेबसाइटों और सेवाओं से जुड़ी गतिविधियां देखीं, जब हमारे मॉडल एक आंतरिक मूल्यांकन के दौरान ऑस्ट्रेलिया से जुड़े सवालों के जवाब और उपलब्ध आंकड़े खोजने की कोशिश कर रहे थे. इस प्रक्रिया में, हमारे मॉडल ने ऐसी हरकतें कीं, जो हमने नहीं चाही थीं."

अल्बानीज ने कहा कि तीन अन्य सरकारी सिस्टम भी प्रभावित हो सकते हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ हेल्थ एंड वेलफेयर, न्यू साउथ वेल्स ब्यूरो ऑफ क्राइम स्टैटिस्टिक्स एंड रिसर्च और विक्टोरियन डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ शामिल हैं. OpenAI ने कहा कि उन्हें इस बात का कोई सबूत नहीं मिला कि Medicare डेटा में सेंध लगने के दौरान मरीजों के रिकॉर्ड तक पहुंच बनाई गई थी, और उस जानकारी में कुल मिलाकर स्वास्थ्य आंकड़े और इंटरनल फाइल के नाम शामिल थे.

यह भी पढ़ें-

मक्का डिफेंस अलायंस के पहले सेक्रेटरी जनरल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल नौमान महमूद कौन हैं?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Australia, AI Hack, AI Hack Attack, AI Hacking Incident, AI Hacking Risks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com