देश की महिला स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना मौजूदा समय में किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. उनकी बल्लेबाजी की पूरी दुनिया दीवानी है. वह दिन प्रतिदिन शानदार बल्लेबाजी से लोगों का दिल जीत रही हैं. मगर कुल माह पहले उनके जीवन में एक बुरा दौर भी आया था. जब वह टूट गई थीं. उन्हें तब बड़ा झटका लगा जब उनकी शादी टूट गई थी. हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान जब उनसे उनकी जिंदगी के 'सबसे कठिन रात' के बारे में पूछा गया तो वह पहले एक पल के लिए रुक गईं. फिर उन्होंने धीमे स्वर में कहा कि वह केवल अपने क्रिकेट करियर के बारे में बात करना चाहती हैं.
पिछले साल पलाश मुच्छल से होने थी मंधाना की शादी
स्मृति मंधाना की शादी पिछले साल के अंत में पलाश मुच्छल से होने वाली थी. मगर कुछ कारणों की वजह से यह रिश्ता जुड़ नहीं पाया और टूट गया. उसके बाद से मंधाना ने इस विषय पर खुलकर कभी चर्चा नहीं की थी. पॉडकास्ट के दौरान जब शो के होस्ट राज शमानी ने उनसे उनकी जिंदगी की सबसे मुश्किल रात के बारे में पूछा तो वह यहां भी खामोश ही रहीं. उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि वह सिर्फ क्रिकेट से जुड़ी बातें ही साझा करनी चाहती हैं.
शमानी ने सवाल किया था, 'आपके जिंदगी की सबसे कठिन रात कौन सी रही?' जिसके बाद मंधाना कुछ सेकंड के लिए चुप हो गईं. इस दौरान लगा कि वह अपनी जज्बातों को संभाल रही हों. उसके बाद उन्होंने संक्षेप में कहा कि 'शायद कोई वर्ल्ड कप'. मगर इस दौरान उन्होंने उस खास टूर्नामेंट या मैच का नाम नहीं लिया.
बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी भावनात्मक पहलुओं पर बात करने से बचते हुए कहा कि वह केवल क्रिकेट के बारे में ही बात करेंगी. इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि कोविड 19 का दौर भी उनके जीवन का काफी कठिन समय था.
हालांकि, अपने स्वभाव के बारे में बात करते उन्होंने हुए कहा कि लोग उन्हें देखकर शायद समझ नहीं पाते हैं कि उनके अंदर काफी गुस्सा भरा है. मगर उन्होंने साफ किया कि वह बदला लेने में विश्वास नहीं रखतीं हैं.
उन्होंने कहा, 'मुझे किसी से खास जुड़ाव महसूस नहीं होता है. मगर मुझे गुस्सा बहुत आता है. मुझसे पंगा मत लेने वाला जैसे मामला है. जब तक आपके रास्ते में मैं नहीं आ रही हूं. तब तक आप मेरे भी रास्ते में नहीं आइए. मैं बदला नहीं लूंगी. मगर भूलूंगी भी नहीं. हालांकि मैं किसी के साथ बुरा बर्ताव नहीं करूंगी.'
मंधाना से जब पुछा गया कि क्या वह लोगों को आसानी से माफ कर देती हैं? तो उन्होंने साफतौर पर कहा, 'मैं माफ तो कर दूंगी, लेकिन भूलूंगी नहीं.'
यह भी पढ़ें- 'मैं तो 5 साल से ये दिन आते देख रहा था', हार पर हार, बेबस पाकिस्तान, अब अकरम-अफरीदी भी हुए नाराज!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं