विज्ञापन

राजस्थान का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे! जयपुर, जोधपुर और पचपदरा से दिल्ली-मुंबई सफर होगा सुपरफास्ट, मुंबई सिर्फ 11 घंटे दूर

Jaipur Jodhpur Pachpadra Expressway: जयपुर जोधपुर पचपदरा एक्सप्रेसवे राजस्थान की रफ्तार को बदलने वाला है. यह मेगा हाईवे मारवाड़ को सीधे मुंबई दिल्ली जैसे बड़े शहरों से कनेक्ट करने वाला है, जिससे सफर और आसान हो जाएगा.

राजस्थान का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे! जयपुर, जोधपुर और पचपदरा से दिल्ली-मुंबई सफर होगा सुपरफास्ट, मुंबई सिर्फ 11 घंटे दूर
राजस्थान का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे
  • जयपुर जोधपुर पचपदरा एक्सप्रेसवे राजस्थान को नई रफ्तार देने वाला प्रोजेक्ट है.
  • हाईवे जोधपुर की मुंबई से कनेक्टिविटी को बढ़ाएगा, यह सफर 11 घंटे में पूरा होगा.
  • जयपुर से अजमेर पाली होते हुए जोधपुर पचपदरा तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी.

जोधपुर से मुंबई का सफर अब 18 घंटे की जगह महज 11 घंटे में पूरा होने वाला है. क्योंकि जयपुर जोधपुर पचपदरा एक्सप्रेसवे दोनों शहरों के बीच की दूरी को कम कर देगा. राजस्थान का यह मेगा प्रोजेक्ट पूरे मारवाड़ की रफ्तार को बदलने वाला है, जहां छोटे शहरों से बड़े शहरों के बीच हाईस्पीड कनेक्टिविटी मिलने वाली है. 11492 करोड़ की भारी भरकम लागत से बन रहा यह हाईवे 6 लेन एक्सप्रेसवे होगा. जिससे राजस्थान के दो बड़े शहर जयपुर और जोधपुर की दूरी कम हो जाएगी, बल्कि यह मारवाड़ और पश्चिमी राजस्थान के बीच की दूरी को भी कम कर देगा. दिल्ली मु्ंबई एक्सप्रेसवे से यह सीधा इंटरचेंज करेगा, मारवाड़ इलाके की इन दोनों बड़े शहरों से भी तेज रफ्तार होगी. करीब 400 किलोमीटर का यह मेगा प्रोजेक्ट राजस्थान के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा. 

जोधपुर से मुंबई जाने में फायदा

जोधपुर से मुंबई जाने के लिए अभी वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग-48 से होकर जाना पड़ता है, यहां भारी ट्रैफिक जाम और शहरों के बीच से गुजरने की वजह से 17 से 18 घंटे का समय लग जाता है. लेकिन जयपुर जोधपुर पचपदरा एक्सप्रेसवे दोनों शहरों की दूरी को घटाएगा. जोधपुर से शुरू होकर यह एक्सप्रेसवे दौसा-लालसोट से होते हुए अरण्यक कला इंटरचेंज तक जाएगा. यह मेगा हाईवे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा. यहां से गाड़ियां कोटा, रतलाम, वड़ोदरा और सूरत से होते हुए सीधे मुंबई तक जाएगी. 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की वजह से यह पूरा सफर महज 11 घंटे में पूरा हो जाएगा. यानि सीधे-सीधे 7 से 8 घंटे की बचत हो जाएगी. जिसका बड़ा फायदा राजस्थान और मुंबई के बीच होने वाले व्यापार पर भी होगा. 

जयपुर से जोधपुर मात्र 4 घंटे में

इस मेगा हाईवे से राजस्थान के बीच भी कनेक्टिविटी मजबूत होगी. NHAI की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट के मु्ताबिक यह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे लगभग 390 से 400 किलोमीटर के बीच होगा. अभी जयपुर से जोधपुर जाने में 6 से 7 घंटे का समय लग जाता है, लेकिन यह एक्सप्रेसवे बनने के बाद दोनों शहरों के बीच की दूरी 4 घंटे में पूरी जाएगी. जिससे सीधे तौर पर 2 से 3 घंटे का समय बचने वाला है. ऐसे में राजस्थान के यह दोनों शहरों के बीच न केवल कनेक्टिविटी बढ़ेगी. बल्कि माल ढुलाई में भी आसानी हो जाएगी. यह हाईवे जयपुर के बगरू-सांगानेर के रिंग रोड के पास से शुरू होगा. जो राजस्थान के 6 से ज्यादा जिलों से होते हुए करीब 208 गांवों से गुजरेगा.

पचपदरा एक्सप्रेसवे का रूट

  • मोजमाबाद
  • किशनगढ़
  • विजयनगर
  • पाली
  • भाद्राजून
  • समदड़ी 
  • समदड़ी 
  • पचपदरा

पचपदरा रिफाइनरी से जुड़ेगा जयपुर 

पचपदरा रिफाइनरी राजस्थान की बड़ी आर्थिक ताकत मानी जाती है. ऐसे में यह एक्सप्रेसवे पचपदरा रिफाइनरी के इलाके को जयपुर समेत दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों से जोड़ेगी. साथ ही गुजरात से भी इसका कनेक्शन हो जाएगा. इसलिए इस मेगा प्रोजेक्ट पर राजस्थान सरकार भी तेजी से आगे बढ़ रही है. 

NHAI करेगा निर्माण

जयपुर जोधपुर पचपदरा एक्सप्रेसवे का निर्माण पहले राजस्थान सरकार की तरफ से किया जाना था. लेकिन अब एनएचएआई ने इसकी कमान अपने हाथों में ले ली है. क्योंकि यह एक्सप्रेसवे हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल के तहत बनना है, ऐसे में फंडिंग से लेकर गुणवत्ता समेत अन्य कई कामों में तेजी लानी जरूरी होगी. एक्सप्रेसवे के विस्तृत रूट अलाइनमेंट अंतिम रूप दिया जा चुका है. 208 गांवों में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया में भी तेजी लाना शुरू हो गई है. 

ये भी पढे़ंः 330 KM का सफर 3.5 घंटे में, प्रयागराज, भदोही, बनारस, सोनभद्र तक कनेक्टिविटी, विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए मिलेगा 4 गुना मुआवजा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Expressway, Rajasthan Highway News, Rajasthan Highway Project, Longest Expressway In India, Jaipur To Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com