विज्ञापन

'हेलमेट को बनाता निशाना', ब्रेट ली ने बताया वैभव सूर्यवंशी को रोकने का तरीका, बयान ने मचाई खलबली

Brett Lee weighs in on India teenager Vaibhav Sooryavanshi’s age debate: ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उम्र से ज्यादा उनकी प्रतिभा मायने रखती है. उन्होंने कहा कि दुनिया भर में लोग वैभव की उम्र पर चर्चा कर रहे हैं, लेकिन उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.

'हेलमेट को बनाता निशाना', ब्रेट ली ने बताया वैभव सूर्यवंशी को रोकने का तरीका, बयान ने मचाई खलबली
Brett Lee vs Vaibhav Sooryavanshi : ब्रेट ली का चौंकाने वाला बयान

Brett Lee on Vaibhav Sooryavanshi: दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज ब्रेट ली ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है जिसने फैन्स के बीच खलबली मचा दी है. ऑस्ट्रेलियाई पूर्व तेज गेंदबाज ने बताया है कि अगर वो वैभव के खिलाफ गेंदबाजी करते तो उनका प्लान क्या होता. रणवीर अल्लाहबादिया के यू-ट्यूब चैनल पर ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. इंटरव्यू में जब ली से पूछा गया कि 15 साल के वैभव के खिलाफ आप गेंदबाजी करते तो उसे आउट करने के लिए आप क्या तरीका अपनाते? इस सवाल पर ब्रेट ली ने जवाब दिया और सीधे तौर पर कहा कि वह हेलमेट पर उसे गेंद डालता और उसे डराने की कोशिश करता. 

पूर्व गेंदबाज ने कहा, देखिए, अगर कोई खिलाड़ी 'हुकर' या 'पुलर' है तो मैं जरूर ऐसा करता. मुझे यह बहुत पसंद था क्योंकि मेरे लिए यह एक मुकाबला होता था. तो जाहिर है, मैं 'बोर्डरूम' यानी ऊपर जाकर देखता, उसके बैज पर एक गेंद डालता और देखता कि वह उस पर क्या करता है. हो सकता है कि वह मेरी गेंद पर हुक करके छक्का मार दे, लेकिन इससे मैं उसे एक और गेंद डालने से पीछे नहीं हटता".

ली ने वैभल को लेकर ये भी कहा कि, आने वाला समय उसके लिए काफी अहम होने वाला है. ली ने कहा कि, "यह देखना वास्तव में दिलचस्प होगा कि वह अगले 12-18 महीनों में कैसा प्रदर्शन करता है, यह उसके लिए एक असली टेस्ट होने वाला है. "

वैभव सूर्यवंशी के परफॉर्मेंस पर ब्रेट ली

"वह कमाल का है.. भारत के बाहर हर कोई यही सवाल पूछता है कि क्या वह 15 साल का है. दुनिया भर में सबसे बड़ी चर्चा इसी बात पर हो रही है कि क्या वह 15 साल का है. मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह कितने साल का है. अगर वह 15 साल का है, तो बहुत बढ़िया, लेकिन अगर वह 17 या 18 साल का है, तो भी क्या फर्क पड़ता है." ब्रेट ली ने आगे कहा, "यह लड़का क्रिकेट खेल सकता है, वह भारत के लिए एक बेहतरीन खोज रहा है, और वह आगे चलकर और भी बड़ी और बेहतर चीजें हासिल करेगा. यही उम्मीद है."

ये भी पढ़ें- ODI में 5000 मैच पूरे, भारत नंबर-2, पाकिस्तान श्रीलंका से आगे, वनडे में सबसे ज्यादा जीत वाली टॉप-10 टीमें

ये भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेट टीम या अस्पताल का वार्ड? एक के बाद एक चोटिल सितारे, टीम इंडिया में मचा हाहाकार, देखें पूरी लिस्ट

ये भी पढ़ें- 47 साल पहले सुनील गावस्कर ने खेली थी ऐसी महान पारी कि कांप उठा था इंग्लैंड, आज भी रोंगटे खड़े कर देती है कहानी
ये भी पढ़ें- राशिद खान नंबर 3, मुथैया मुरलीधरन से आगे वकार यूनिस, ODI में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल करने वाले टॉप 20 गेंदबाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Brett Lee, Vaibhav Sooryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com