विज्ञापन
3 years ago

Bangladesh vs Afghanistan Live Score, World Cup 2023: विश्व कप के तीसरे मैच में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराकर विश्व कप में अपनी पहली जीत हासिल कर ली है. मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की थी और 37.2 ओवर में 156 रन ही बना सकी, जिसके बाद बांग्लादेश ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी के साथ हासिल कर लिया. बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज ने 57 रन की पारी खेली तो वहीं नजमुल हुसैन शान्तो ने 59 रन बनाकर बांग्लादेश को जीत दिला दी. इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था . अफगानिस्तान 156 रनों पर ऑल-आउट हो गई थी.  (SCORECARD)

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, मेहदी हसन मिराज, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुशफिकुर रहीम (डब्ल्यू), तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान

 ICC World Cup 2023 Match between : Bangladesh vs Afghanistan straight from (Himachal Pradesh Cricket Association Stadium) and (Dharamsala)   

CWC BAN vs AFG: मेहदी हसन मिराज बने जीत के हीरो
बांग्लादेश ने एकदिवसीय विश्व कप के अपने शुरुआती मुकाबले में शनिवार को यहां अफगानिस्तान को छह विकेट से शिकस्त दी, बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 37. 2 ओवर में 156 रन पर आउट करने के बाद 34.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. टीम के लिए नजमुल हसन शंटो ने नाबाद 59 और मेहदी हसन मिराज ने 57 रन का योगदान दिया. बांग्लादेश की ओर से शाकिब अल हसन ने 3 विकेट, मेहदी हसन मिराज ने 3 विकेट लेने में सफलता हासिल की है. वहीं, 2 विकेट शोरफुल इस्लाम लेने में सफल रहे. 
BAN vs AFG: बांग्लादेश 6 विकेट से जीता
BAN vs AFG: बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हारकर विश्व कप में अपनी पहली जीत हासिल कर ली है. 
BAN vs AFG Live Score, World Cup 2023: जीत के करीब बांग्लादेश
बांग्लादेश का गिरा चौथा विकेट, शाकिब अल हसन 14 रन बनाकर आउट हुए. 

बांग्लादेश 148/4 (34 ओवर)
BAN vs AFG: विकेट, मेहदी हसन मिराज लौटे पवेलियन
बांग्लादेश को तीसरा झटका मेहदी हसन मिराज के रूप में लगा है. हसन मिराज 57 रन बनाकर आउट हुए हैं. बांग्लादेश 124/3 (28.1 ओवर)

BAN vs AFG Live Score, World Cup 2023: बांग्लादेश जीत के करीब
बांग्लादेश जीत के करीब, केवल 33 रनों की दरकार है. लक्ष्य 157 रन

बांग्लादेश 124/2 (28.0 ओवर)
ODI World Cup: बांग्लादेश 86/2 (19 ओवर)
बांग्लादेश के बल्लेबाज धीरे-धीरे लक्ष्य के करीब पहुंच रहे हैं. अबतक बांग्लादेश ने 86 रन बना लिए हैं. 
बांग्लादेश 86/2 (19 ओवर)
BAN vs AFG Live Score, World Cup 2023: बांग्लादेश के 50 रन पूरे
बांग्लादेश के 50 रन पूरे हो गए हैं. मेहदी हसन मिराज और नजमुल हुसैन शान्तो क्रीज पर डटे हुए हैं. 

बांग्लादेश 55/2 (11.4 ओवर)
BAN vs AFG Live Score, World Cup 2023: लिटन दास भी लौटे पवेलियन
लिटन दास 13 रन बनाकर आउट हुए हैं. बांग्लादेश को अबतक दो झटके लग चुके हैं. 

बांग्लादेश 27/2 (6.5 ओवर)
BAN vs AFG Live Score, World Cup 2023: बांग्लादेश का गिरा पहला विकेट
तंजीद हसन के रूप बांग्लादेश को पहला विकेट गिरा है. हसन रन आउट होकर पवेलियन लौटे हैं.

बांग्लादेश 27/2 (6.4 ओवर)
BAN vs AFG Live Score, World Cup 2023: अफगानिस्तान ऑल-आउट
अफगानिस्तान को 159 के स्कोर पर 9वां झटका लगा था. मुजीब उर रहमान 1 रन बनाकर आउट हुए थे. बांग्लादेश को इस मैच को जीतने के लिए 157 रनों की जरुरत है. अफगानिस्तान के बल्लेबाजों का मैच में काफी खराब प्रदर्शन.
BAN vs AFG Live Score, World Cup 2023:
अफगानिस्तान को लगा 8वां झटका. अज़मतुल्लाह मिर्ज़ा आउट हुए.
BAN vs AFG Live Score, World Cup 2023: राशिद खान लौटे पवेलियन
अफगानिस्तान को लगा 7वां झटका. मेहदी हसन मिराज ने राशिद खान को पवेलियन की राह दिखाई.
BAN vs AFG Live Score, World Cup 2023: मोहम्मद नबी लौटे पवेलियन में
 मोहम्मद नबी 6 रन बनाकर आउट हुए हैं. नबी को  तस्कीन अहमद ने बोल्ड कर पवेलियन पहुंचाया है. 

अफगानिस्तान 126/6 (30 ओवर)
जीबुल्लाह जादरान के रूप में अफगानिस्तान को पांचवां झटका लगा है. जादरान को शाकिब ने बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई है. 

अफगानिस्तान 122/5 (28.4 ओवर)
BAN vs AFG Live Score, World Cup 2023: गुरबाज अर्धशतक से चूके
रहमानुल्लाह गुरबाज़ 47 रन बनाकर आउट हो गए हैं. मुस्तफिजुर रहमान ने उन्हें आउट करके बांग्लादेश को चौथा झटका दिया है. 

अफगानिस्तान 112/4 (25.2 ओवर)
BAN vs AFG Live Score, World Cup 2023: अफगानिस्तान के 100 रन पूरे
BAN vs AFG Live Score, World Cup 2023: अफगानिस्तान के 100 रन पूरे हो गए हैं. गुरबाज अर्धशतक के करीब हैं. 

अफगानिस्तान 112/2 (24 ओवर)
BAN vs AFG Live Score, World Cup 2023: अफगानिस्तान को दूसरा झटका, रहमत शाह लौटे पवेलियन
अफगानिस्तान को दूसरा झटका रहमत शाह के रूप में लगा है. इस समय क्रीज पर गुरबाज क्रीज पर मौजूद हैं 
अफागनिस्तान 83/2 (15.2 ओवर)
Bangladesh vs Afghanistan Live Score, World Cup 2023: अफगानिस्तान का गिरा पहला विकेट
जादरान के रूप में अफगानिस्तान का  पहला विकेट गिर चुका है. जादरान 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं.  अफागनिस्तान 48/1 (9.0 ओवर)
Bangladesh vs Afghanistan Live Score, World Cup 2023: गुरबाज़ और जादरान की शानदार बल्लेबाजी
बांग्लादेश के खिलाफ दोनों बल्लेबाज जमकर खेल रहे हैं. गुरबाज 16 और जादरान 21 रन पर नाबाद हैं. 

अफगानिस्तान 39/0 (7 ओवर)
BAN vs AFG Live Score, World Cup 2023: रहमानुल्लाह गुरबाज़ और इब्राहिम जादरान क्रीज पर
BAN vs AFG Live Score, World Cup 2023:  रहमानुल्लाह गुरबाज़ और इब्राहिम जादरान संभल कर अफगानिस्तान की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं. दोनों बल्लेबाज बड़ी साझेदारी करने की कोशिश में हैं. 

अफगानिस्तान 16/0 (3.0 ओवर)
Bangladesh vs Afghanistan Live Score, World Cup 2023:
अफगानिस्तान की पारी शुरू हो गई है. क्रीज पर ओपनर्स रहमानुल्लाह गुरबाज़ और इब्राहिम जादरान क्रीज पर मौजूद हैं. 
Bangladesh vs Afghanistan Live Score, World Cup 2023: जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, मेहदी हसन मिराज, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुशफिकुर रहीम (डब्ल्यू), तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान
Bangladesh vs Afghanistan Live Score: बांग्लादेश ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का फैसला
Bangladesh vs Afghanistan Live Score: बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. 
Bangladesh vs Afghanistan Live Score: दोनों टीमों की संभावित XI
बांग्लादेश संभावित XI
तंज़ीद तमीम, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, महमूदुल्लाह, मेहदी हसन, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, शोरफुल इस्लाम

अफगानिस्तान संभावित XI
रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, अजमतुल्ला उमरजई, मुजीब-उर-रहमान, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक
Bangladesh vs Afghanistan Live Score: विश्व कप के तीसरे मैच में आज बांग्लादेश की टक्कर अफगानिस्तान से
विश्व कप में आज पहला डबल हेडर है. आज सुबह विश्व कप का तीसरा मैच बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा. यह मैच धर्मशाला में होना है. बांग्लादेश और अफगानिस्तान आज अपना पूरा दम दिखाकर मैच को जीतना चाहेगी. 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com