ढाका में बांग्लादेश और भारत के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन एक समय मेजबानों का दूसरी पारी में स्कोर 6 विकेट पर 113 रन था, लेकिन इस स्थिति के बावजूद बांग्लादेस 231 तक पहुंचकर 144 की बढ़त लेने में सफल रहा. उसके लिए विकेटकीपर नुरुल हसन और तस्कीन अहमद दोनों ने 31-31 रन बनाकर उम्दा योगदान दिया. वहीं, लिटन दास ने भी 73 और जाकिर हसन ने 51 रन बनाए. लेकिन इन दोनों के अलावा बांग्लादेश के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों से ज्यादा योगदान नहीं मिला और इसे लेकर गावस्कर ने मेजबान स्टार शाकिब-उल-हसन पर कड़ा वार किया.
SPECIAL STOREIS:
'यह तो पाकिस्तानी खिलाड़ियों की जीवन भर की रकम है', कुरैन पर बरसा पैसा, तो आई फनी मीम्स की बाढ़
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पिछले साल फेलियर साबित हुए थे सैम कुरैन, लेकिन इस प्रदर्शन ने बना दिया इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी
सोनी स्पोर्ट्स पर कमेंट्री के दौरान गावस्कर ने शाकिब को दोनों पारियों में आउट होने के तरीके को आड़े हाथ लिया. शाकिब ने पहली पारी में 16 और दूसरी पारी में 13 रन बनाए. सनी ने कहा कि शाकिब की उम्र कितनी है. हो सकता है कि उन्हें एक बार को अपनी आंखें टेस्ट करानी चाहिए. वह एक अच्छे बल्लेबाज हैं, लेकिन दोनों ही पारियों में वह बहुत ही घटिया तरीके से आउट हुए. अपने समय के दिग्गज ने कहा कि मेरा शाकिब के प्रति कोई असम्मान नहीं है और कृपया मुझे गलत न समझें. दोनों पारियों में जिन गेंदों पर शाकिब आउट हुए, वे ड्राइव की गेंद नहीं थी. ये धीमी भी नहीं थीं और इन गेंदों में पर्याप्त गति थी.
दूसरी पारी में अगर शाकिब के बल्ले से अर्द्धशतक या पड़ी पारी निकलती, तो बांग्लादेश की बढ़त दो सौ के ऊपर भी जा सकती थी. और ऐसा न होने के लिए गावस्कर ने शाकिब के दोनों पारियों में खराब शॉट को ज्यादा जिम्मेदार ठहराया. पहली पारी में 227 रन बनाने वाला बांग्लादेश दूसरी पारी में 231 के आंकडे़ को छूने में सफल रहा. दूसरी पारी में अक्षर और अश्विन ने मिलकर पांच विकेट लिए. अब भारत ने जीत के लिए 145 रनों का पीछा करते हुए तीसरे दिन का खेल खत्म होने के समय 4 विकेट पर 45 रन बना लिए हैं.
यह भी पढ़ें:
सिकंदर रजा हुए मालामाल, पंजाब किंग्स ने इतने रकम में अपनी टीम में शामिल किया
'चोपड़ा ने स्टोक्स के लिए मोटी रकम खर्च करने पर जताई हैरानी, तो चेन्नई सीईओ ने धोनी पर दिया यह जवाब
' सोल्ड-अनसोल्ड खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट और अपडेट्स, सैम कुरेन बने सबसे महंगे प्लेयर
VIDEO: सैम कुरेन ने मिनी ऑक्शन में इतिहास रच दिया. हमारा चैनल सब्सक्राइब करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं