कोच्चि में शुक्रवार को हुई इंडियन प्रीमियर लीग मिनी ऑक्शन (IPL Auction 2023) में जिस तरह चेन्नई सुपर किंग्स ने इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को अपने पाले में लेने के लिए जोरदार तरीके से पीछा किया, उससे पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा खासे हैरान हैं. वहीं ब्रेक में सीएसके के सीईओ से प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल भी किया गया कि क्या एमएस धोनी ने उन्हें बेन स्टोक्स को लेने के लिए मैसेज किया था. स्टोक्स के लिए अलग-अलग टीमों के बीच खासी रेस चली थी, लेकिन आखिर में चेन्नई इस ऑलराउंडर को 16.50 करोड़ की रकम पर खुद से जोड़ने में कामयाब रहा. एक समय लखनऊ और हैदराबाद 14 करोड़ के साथ बराबरी पर थे, लेकिन यहां से चेन्नई ने रकम को बढ़ा दिया.
I'm a little surprised with #CSK going that far for Stokes. Chennai isn't the kind of surface that will be to his liking. #IPLAuction
— Aakash Chopra (@cricketaakash) December 23, 2022
-
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
पहले आकाश चोपड़ा की बात करें, तो उन्होंने ट्वीट करते हुए कि वह चेन्नई को स्टोक्स के लिए इतनी मोटी रकम खर्च करने से खासे हैरान हैं क्योंकि चेन्नई की पिचें स्टोक्स को ज्यादा रास नहीं आएंगी. चेन्नई की रकम चोपड़ा ही नहीं, बल्कि बाकी दिग्गजों के बीच भी चर्चा का विषय रही. और इस बाबत ब्रेक के दौरान सीईओ कासी विश्वनाथन से सवाल भी किया गया कि क्या स्टोक्स को लेने के लिए धोनी ने मैसेज किया था.
इस पर सीईओ ने कहा कि स्टोक्स को खरीदने के लिए धोनी ने कोई मैसेज नहीं किया था, बल्कि खुद फ्रेंचाइजी अगले संस्करण के लिए एक बड़ा ऑलराउंडर चाहता था और हम पूरी तैयारी के साथ उतरे थे. विश्वनाथन ने कहा कि हम स्टोक्स को खुद से जोड़कर बहुत खुश हैं. स्टोक्स पिछले साल तक राजस्थान रॉयल्स के साथ थे, लेकिन रॉयल्स ने उन्हें रिलीज कर दिया था. पिछले साल वह आईपीएल से हट गए थे. स्टोक्स का टूर्नामेंट में मिश्रित रिकॉर्ड रहा है और मैनेजमेंट इस बार उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा है.
ये भी पढ़े-
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं