Babar Azam Scripts History: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला 30 मई को केनिंग्टन ओवल में खेला गया. पिछले कुछ मुकाबलों से तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने उतर रहे पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम चौथे टी20 मुकाबले में एक बार फिर पारी आगाज करते हुए नजर आए. इस बीच उन्होंने कुछ खास उपलब्धियां भी प्राप्त की. वह बतौर कप्तान टी20 फॉर्मेट में 2500 रन बनाने वाले दुनिया पहले खिलाड़ी बन गए हैं.
बाबर आजम ने बतौर कप्तान 81 टी20 मुकाबलों शिरकत करते हुए 2520 रन बनाए हैं. उनके बाद दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच का नाम आता है. फिंच ने कंगारू टीम के लिए 76 टी20 मुकाबलों में कप्तानी करते हुए 2236 रन बनाए हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इन दोनों खिलाड़ियों के बाद तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियमसन काबिज हैं. विलियमसन के बल्ले से बतौर कप्तान टी20 फॉर्मेट में 2125 रन निकले हैं.
चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमशः भारत की स्टार जोड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम आता है. रोहित ने टी20 में कप्तानी करते हुए 1648 और कोहली ने 1570 रन बनाए हैं.
बतौर कप्तान टी20 फॉर्मेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजबाबर आजम - 81 मैच - 2520 रन - 3 शतक - 23 अर्धशतक
एरोन फिंच - 76 मैच - 2236 रन - 1 शतक - 14 अर्धशतक
केन विलियमसन - 71 मैच - 2125 रन - 16 अर्धशतक
रोहित शर्मा - 54 मैच - 1648 रन - 3 शतक - 10 अर्धशतक
विराट कोहली - 50 मैच - 1570 रन - 13 अर्धशतक
यही नहीं बाबर आजम ने टी20 फॉर्मेट में 4000 रन के आंकड़े को भी छू लिया है. स्टार बल्लेबाज ने ग्रीन टीम के लिए टी20 में अबतक कुल 119 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 112 पारियों में 41.05 की औसत से 4023 रन निकले हैं. बाबर के बल्ले से अगले कुछ मुकाबलों में 14 रन और निकलते हैं तो वह टी20 में विराट कोहली (4037) को पीछे छोड़ते हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे.
यह भी पढ़ें- VIDEO: आजम खान ने टपकाया लॉलीपॉप कैच तो चिढ़ गए फैंस, किसी ने बोला 'मोटू' तो किसी ने...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं