विज्ञापन

अब्दुल समद रन आउट, रिंकू सिंह के रॉकेट थ्रो ने मचाया तहलका, PAK बल्लेबाज ने पकड़ लिया सिर, Video

Rinku Singh Run Out video viral: पाकिस्तान ए के खिलाफ भारत ए के रिंकू सिंह ने कमाल करते हुए पाक बल्लेबाज अब्दुल समद को रॉकेट थ्रो से रन आउट कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

अब्दुल समद रन आउट, रिंकू सिंह के रॉकेट थ्रो ने मचाया तहलका, PAK बल्लेबाज ने पकड़ लिया सिर, Video
रिंकू सिंह की फुर्ती के आगे फेल हुए अब्दुल समद, रन आउट का VIDEO वायरल
NDTV

Rinku Singh run out:  एशिया कप राइजिंग स्टार्स में पाकिस्तान ए के खिलाफ मैच में रिंकू सिंह ने अपनी कमाल की फील्डिंग से फैन्स का दिल जीत लिया. रिंकू सिंह के एक थ्रो ने जमकर खेल रहे अब्दुल समद को रन आउट कर दिया जिसकी चर्चा अब हो रही है. दरअसल, ड्रिंक्स ब्रेक के तुरंत बाद भारत A को बड़ी सफलता मिली जब पाकिस्तान A के कप्तान अब्दुल समद रन आउट हो गए.  अभिषेक शर्मा की गेंद पर  हसन नवाज ने ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को शॉर्ट थर्ड मैन की दिशा में खेलकर सिंगल चुराने की कोशिश की, लेकिन यह फैसला महंगा साबित हुआ.

वहां पहले से मौजूद रिंकू सिंह ने तेजी से गेंद को उठाया और गेंद को सीधे विकेटकीपर की ओर रॉकेट थ्रो के अंदाज में फेंका,  विकेटकीपर कुमार कुशाग्रा ने औपचारिकता पूरी कर दी और गेंद को पकड़कर स्टंप पर लगा दी. 

PAK बल्लेबाज डाइव लगाने के बावजूद अब्दुल समद क्रीज तक नहीं पहुंच सके और 35 गेंदों में 28 रन बनाकर रन आउट हो गए. आउट होने के बाद उनके चेहरे पर निराशा के भाव थे. हसन नवाज के साथ समद ने 65 रन की अहम साझेदारी की थी जिसे रिंकू सिंह ने अपनी बेहतरीन थ्रो से रोक दिया.  अब्दुल समद के रन आउट होने के बाद भारतीय खिलाड़ी जश्न मनाने लगे, रिंकू सिंह की खुशी सातवें आसमान पर थी. 

यह भी पढ़ें | India vs Pakistan LIVE Score: रिंकू सिंह के रॉकेट थ्रो से उड़ा अब्दुल समद का विकेट, PAK को चौथा झटका 

यह भी पढ़ें | IND A vs PAK A मैच में अटकी फैंस की सांसें, टकरा गए वैभव सूर्यवंशी और विप्रज निगम, दर्द से कराह उठे

यह भी पढ़ें | PAK ओपनर शमीम हुसैन से भिड़े हर्षित राणा, विकेट गिरते ही IND A vs PAK A मैच में हाई-वोल्टेज ड्रामा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rinku Khanchand Singh, India A, Pakistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com