MI vs KKR: मुंबई इंडियन्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) मैच में मंगलवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 152 रन बनाकर 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर ऑल आउट हो गयी. मुंबई इंडियन (MI) के लिए सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाये जबकि केकेआर के लिए आंद्रे रसेल (Andre Russell) सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने दो ओवर में 15 रन देकर पांच विकेट लिये. केकेआऱ के खिलाफ सूर्यकुमार ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान कई यादगार शॉट मारे जिसने फैन्स का दिल जीत लिया. खासकर 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जिस अंदाज में छक्का जमाया उसने हर किसी को हैरान कर दिया. यह ओवर कमिंस ने किया था.
शोएब मलिक ने सानिया को शादी की सालगिरह विश की लेकिन हो गई ऐसी गलती, बोले- मिस्टेक हो गया..'
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सूर्यकुमार ने अलग अंदाज में हेलीकॉप्टर शॉट खेलकर 99 मीटर का छक्का जमाया. यादव के द्वारा जमाए गए गगनचुंबी छक्के को देखकर डग आउट में बैठे हार्दिक पंड्या भी हैरान रह गए. हार्दिक ने छक्के को देखकर हैरानी भरा एक्सप्रेशन दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
What a shot to bring up 50 by SKY! pic.twitter.com/9LZ3Jz5ru1
— Spider-Verse (@Spiderverse17) April 13, 2021
वीडियो में देखेंगे जैसे ही बल्लेबाज ने हवाई छक्का जमाया वैसे ही हार्दिक ने चकित होकर गेंद को देखने लगेे. पंड्या छक्के को देखकर चकित कर रहे. सूर्यकुमार यादव ने अपनी पारी में 7 चौके और 2 छक्के जमाए.
IPL 2021: उमेश यादव ने गजब अंदाज में 'उड़कर' एक हाथ से लिया कैच, वायरल हुआ Video
मुंबई की ओर से सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा रन बनाए, उन्होंने 36 गेंद पर 56 रन की पारी खेली. वहीं, कप्तान रोहित ने 43 रन बनाए. जिसके कारण मुंबई सम्मानजनक स्कोर पर पहुंची. आखिरी समय में क्रुणाल पंड्या ने 9 गेंद पर 15 रन बनाए. हार्दिक भी आजके मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और केवल 15 रन ही बना सके, विस्फोटक पोलार्ड 5 रन की बना सके. केकेआर की ओर से आंद्रे रसेल ने कमाल किया और 5 विकेट लेने में सफल रहे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं