Babar Azam, Islamabad United vs Peshawar Zalmi, 5th Match: देश में एक तरफ जहां आईपीएल की धूम मची हुई है. वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान में पीएसएल का खुमार क्रिकेट प्रेमियों के ऊपर चढ़ा हुआ है. जारी लीग का चौथा मुकाबला बीते कल (14 अप्रैल 2025) इस्लामाबाद यूनाइटेड और पेशावर जाल्मी के बीच रावलपिंडी स्थित रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. जहां पेशावर की टीम को अपने कप्तान बाबर आजम से काफी उम्मीद थी, लेकिन वह उन उम्मीदों पर एक बार फिर से खरे नहीं उतर पाए. विपक्षी टीम की तरफ से मिले 244 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए बतौर ओपनर वह मैदान में आए. इस बीच उन्होंने कुल तीन गेंदों का सामना किया और महज एक रन बनाकर ही आउट हो गए. पाकिस्तानी दिग्गज बल्लेबाज को बेन ड्वार्शुइस ने स्लिप में तैनात जेसन होल्डर के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया.
बुरे दौर से गुजर रहे हैं बाबर
मौजूदा समय में दुनिया के होनहार बल्लेबाजों में एक बाबर आजम अपने बुरे दौर से गुजर रहे हैं. उनके स्ट्रगल का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि पिछले कुछ मौकों पर उन्हें टीम से बाहर का रास्ता भी दिखाया गया है. इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ मैच से पूर्व वह क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ भी बुरी तरह से फ्लॉप हुए थे. उस दौरान उन्हें मोहम्मद आमिर ने उन्हें खाता भी नहीं खोलने दिया था.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
Babar Azam ball by ball 1(3) vs IU🔥 pic.twitter.com/533D32iTg7
— Team Shaheen Afridi (@Team_Shaheen_) April 14, 2025
लगातार दो हार से अंकतालिका में निचले स्थान पर पहुंची पेशावर जाल्मी
पीएसएल 2025 का आगाज बाबर आजम की अगुवाई वाली पेशावर जाल्मी के नजरिए से कुछ खास नहीं हुआ है. टीम ने खबर लिखे जाने तक दो मैच खेले हैं. इस बीच उन्हें दोनों ही मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. जिसके बाद टीम बिना किसी अंक के अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर काबिज है. पहले स्थान पर दो जीत के साथ इस्लामाबाद यूनाइटेड का कब्जा है.
यह भी पढ़ें- MS Dhoni: IPL के इतिहास में अमर हो गए धोनी, यह कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले खिलाड़ी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं