विज्ञापन

IND vs AFG U19 WC: 10वीं बार फाइनल में भारतीय धुरंधर, कप्तान आयुष म्हात्रे ने बताया वैभव सूर्यवंशी ने कैसे जीत को बनाया आसान

Ayush Mhatre on Vaibhav Suryavanshi Team Indin in U19 WC Final: अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदकर 10वीं बार फाइनल में पहुंचा भारत.

IND vs AFG U19 WC: 10वीं बार फाइनल में भारतीय धुरंधर, कप्तान आयुष म्हात्रे ने बताया वैभव सूर्यवंशी ने कैसे जीत को बनाया आसान
Ayush Mhatre on Vaibhav Suryavanshi Team Indin in U19 WC Final
  • टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनाई है.
  • कप्तान म्हात्रे ने अफगानिस्तान की शुरुआत को शानदार बताया और गेंदबाजों की कंट्रोल वाली गेंदबाजी की सराहना की.
  • वैभव सूर्यवंशी ने पहले दस ओवरों में 90 रन बनाए जिससे टीम को दबाव मुक्त होकर बल्लेबाजी करने में मदद मिली.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Ayush Mhatre Statement on Team Indin Qualify for U19 WC Final: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने जब फाइनल में जगह बनाई, तो जीत के बाद भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे काफी आत्मविश्वास से भरे नजर आए. उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप का फाइनल खेलना हर खिलाड़ी का सपना होता है और इस मुकाम तक पहुंचना टीम के लिए बहुत खास है. कप्तान आयुष ने कहा, “यह एहसास बहुत अच्छा है. वर्ल्ड कप फाइनल खेलना हमेशा खास होता है.” आयुष ने माना कि अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत की थी. उन्होंने कहा, “अफगानिस्तान ने शुरुआत बहुत अच्छी की. बीच के ओवरों में हमारे गेंदबाजों ने अच्छा कंट्रोल रखा, लेकिन आखिरी 10 ओवरों में उन्होंने फिर से बेहतरीन बल्लेबाजी की.”

आयुष म्हात्रे ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर की तारीफ

कप्तान ने बताया कि विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छा था. “विकेट बिल्कुल सपाट था. हमने बस यही सोचा कि अपना नेचुरल गेम खेलना है. जब विकेट ऐसा हो तो बड़े टोटल का पीछा करना आसान हो जाता है.” आयुष म्हात्रे ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की. “वैभव ने चेज में बहुत बड़ा रोल निभाया. पहले 10 ओवरों में 90 रन बना दिए, जिससे पूरा दबाव खत्म हो गया. इसके बाद बल्लेबाजी करना हमारे लिए आसान हो गया.”

इसके बाद शतकीय पारी खेलने वाले आरोन जॉर्ज को लेकर आयुष म्हात्रे ने कहा, “वह एक शानदार और क्लासिक बल्लेबाज है. भले ही इस टूर्नामेंट में उसके ज्यादा रन नहीं थे, लेकिन वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे. हमें पूरा भरोसा था कि वह अपना नेचुरल गेम खेलेगा और उसने इनिंग को बहुत अच्छे से संभाला.”

टीम का आत्मविश्वास सबसे खास

हरारे की परिस्थितियों पर बात करते हुए आयुष ने कहा, “यहां की कंडीशंस बहुत अच्छी हैं. लड़के अच्छा खेल रहे हैं और हम बस चीजों को सिंपल रख रहे हैं.” इसके साथ ही आयुष म्हात्रे ने भारतीय फैंस के लिए खास संदेश दिया. “आप लोग हमें लगातार सपोर्ट कर रहे हैं, इसके लिए धन्यवाद. हम मैदान पर अपना 110% देंगे और फाइनल जीतने की पूरी कोशिश करेंगे.” फाइनल से पहले रिकवरी टाइम पर आयुष ने कहा, “हम इन कंडीशंस के आदी हैं. भारत में भी हमने लगातार मैच खेले हैं, इसलिए हमें पूरा भरोसा है कि हम अच्छे से रिकवर हो जाएंगे.” 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com