विज्ञापन

मनोज वाजपेयी की 'घूसखोर पंडत' पर क्या है विवाद? सवर्ण समाज क्यों कर रहा रिलीज पर रोक की मांग

Ghuskhor Pandat Controversy: मनोज वाजपेयी की नेटफ्लिक्स पर आने वाली फिल्म रिलीज से पहले ही मुसीबतों में घिर गई है. विनीत जिंदल नाम के वकील ने फिल्म के नाम को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है. उन्होंने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग अदालत से की है.

मनोज वाजपेयी की 'घूसखोर पंडत' पर  क्या है विवाद? सवर्ण समाज क्यों कर रहा रिलीज पर रोक की मांग
मनोज वाजपेयी की फिल्म पर विवाद क्यों.
  • मनोज वाजपेयी की फिल्म 'घूसखोर पंडत' का टीजर रिलीज हो चुका है लेकिन फिल्म के नाम पर विवाद हो रहा है
  • सवर्ण समाज के लोग फिल्म के टाइटल 'पंडत' को ब्राह्मणों के खिलाफ मानकर सोशल मीडिया पर विरोध कर रहे हैं
  • विरोधियों का कहना है कि फिल्म का नाम बदलना चाहिए, वरना वे फिल्म का बहिष्कार करेंगे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

इन दिनों कई मुद्दों को लेकर सवर्ण समाज गुस्से में है. सवर्ण समाज के लोग अलग-अलग मुद्दों को लेकर सोशल मीडिया पर अपना विरोध जता रहे हैं. पहले यूजीसी का मुद्दा और अब मनोज वाजपेयी की फिल्म घूसखोर पंडत. यह फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है. इसके नाम को लेकर जमकर बवाल हो रहा है. नेटफ्लिक्स की फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है लेकिन फिल्म के पंडत टाइटल का विरोध किया जा रहा है. पंडत शब्द को ब्राह्मणों के खिलाफ बताया जा रहा है. फिल्म रिलीज से पहले ही इसके बहिष्कार की मांग की जा रही है. मामला हाई कोर्ट तक पहुंच गया है. 

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी 'घूसखोर पंडत'

मनोज वाजपेयी की फिल्म घूसखोर पंडत नेटफ्लिक्स पर आने वाली है. इसका टीजर 3 फरवरी को रिलीज हो चुका है. लेकिन लोगों का गुस्सा फिल्म मेकर्स के साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म के खिलाफ भी फूट उठा है. लोगों का आरोप है कि फिल्म के माध्यम से एक समुदाय को नीचा दिखाने की कोशिश हो रही है. 

'घूसखोर पंडत' पर क्यों मचा है बवाल? 

घूसखोर पंडत एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एक्टर मनोज बाजपेयी एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी अजय दीक्षित की भूमिका निभा रहे हैं. जो दिल्ली में पंडत के नाम से महशूर हैं. बता दें कि विवाद इस फिल्म की कहानी पर नहीं है. विवाद है फिल्म के नाम पर, जिसमें पंडत शब्द का इस्तेमाल किया गया है. 

सोशल मीडिया पर बॉयकॉट की मांग

मनोज वाजपेयी की इस फिल्म को कई सोशल मीडिया यूजर्स सनातन पर प्रहार बता रहे हैं. वह इस फिल्म के बॉयकॉट की मांग करते हुए केस दर्ज करवाने की धमकी दे रहे हैं. विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि फिल्म का टाइटल बदला जाए. नहीं तो इसका बहिष्कार कर दिया जाएगा.

'घूसखोर पंडत' पर राजनीति शुरू

फिल्म को लेकर मध्य प्रदेश में राजनीति भी शुरू हो गई है. कांग्रेस का आरोप है कि सेंसर बोर्ड में बीजेपी के लोग बैठे हैं. बीजेपी राज में हर वर्ग को किसी न किसी तरह से अपमानित किया जा रहा है, इस पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस राज में फिल्मों के जरिए तुषटिकरण किया जाता था. मोदी सरकार में सेंसर बोर्ड नियमों के तहत काम करता है. 

दिल्ली हाई कोर्ट तक पहुंचा 'घूसखोर पंडत' विवाद

मनोज वाजपेयी की नेटफ्लिक्स पर आने वाली फिल्म रिलीज से पहले ही मुसीबतों में घिर गई है. विनीत जिंदल नाम के वकील ने फिल्म के नाम को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है. उन्होंने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग अदालत से की है. याचिका में उन्होंने कहा कि फिल्म का टाइटल ब्राह्मणों का अपमान करने वाला है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com