विज्ञापन

आयुष म्हात्रे का डबल धमाका, वैभव सूर्यवंशी के बाद IPL में यह कारनामा करने वाले बने दूसरे बल्लेबाज

Ayush Mhatre Created History: पंजाब किंग्स के खिलाफ अर्धशतक जमाते हुए आयुष म्हात्रे ने दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. वह आईपीएल में 19 साल से कम उम्र में सबसे ज्यादा बार 50+ की पारी खेलने वाले संयुक्त रूप से दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. इसके अलावा चेपॉक में आईपीएल के तहत के अर्धशतक जमाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं.

आयुष म्हात्रे का डबल धमाका, वैभव सूर्यवंशी के बाद IPL में यह कारनामा करने वाले बने दूसरे बल्लेबाज
आयुष म्हात्रे ने रचा इतिहास

Ayush Mhatre Created History: चेन्नई सुपर किंग्स के युवा स्टार आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) ने इतिहास रच दिया है. वह आईपीएल में 19 साल से कम उम्र में सबसे ज्यादा बार 50+ की पारी खेलने वाले संयुक्त रूप से दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. पहले स्थान पर राजस्थान रॉयल्स के युवा होनहार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम आता है. जिन्होंने 19 साल से कम उम्र में सर्वाधिक तीन बार 50+ की पारी खेली है. उनके दूसरे स्थान पर कुल दो खिलाड़ियों का नाम आता है. ये दोनों खिलाड़ी पृथ्वी शॉ और आयुष म्हात्रे हैं. शॉ और म्हात्रे ने 19 साल से कम उम्र में क्रमशः दो-दो बार आईपीएल में 50+ की पारी की पारी खेली है.

चेपॉक के 'किंग' बने आयुष 

यहीं नहीं आयुष म्हात्रे आईपीएल के तहत चेपॉक में सबसे कम उम्र में अर्धशतक बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ महज 18 साल और 261 दिन की उम्र में अर्धशतक जमाया है. 

चेपॉक में सीएसके की तरफ से फिफ्टी जमाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी 

18 वर्ष और 261 दिन - आयुष म्हात्रे
21 वर्ष और 148 दिन - सुरेश रैना

पंजाब किंग्स के खिलाफ 73 रन बनाने में कामयाब रहे आयुष 

चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस को आज के मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ आयुष म्हात्रे से एक विस्फोटक पारी की दरकार थी. वह फैंस की उन उम्मीदों पर खरे उतरने में भी कामयाब रहे. टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने कुल 43 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 169.76 की स्ट्राइक रेट से 73 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से छह चौके और पांच छक्के देखने को मिले. 

विजयकुमार वैशाक के शिकार बने आयुष 

आयुष म्हात्रे को विजयकुमार वैशाक ने अपना शिकार बनाया है. पारी का 13वां ओवर लेकर मैदान में आए वैशाक ने तीसरी गेंद फुल लेंथ और वाइड डाली थी. जहां पर म्हात्रे ने बल्ले का मुंह खोलते हुए जोर से शॉट लगाने का प्रयास किया. मगर उसमें वह नाकामयाब रहे. गेंद उनके बल्ले के निचले हिस्से में लगते हुए चहल के हाथों में समा गई. नतीजन उन्हें पवेलियन का रास्ता देखना पड़ा. 

19 साल से पहले आईपीएल में व्यक्तिगत सर्वोच्च पारी खेलने वाले खिलाड़ी 

101 रन - वैभव सूर्यवंशी - बनाम गुजरात टाइटंस - जयपुर - 2025 - 14 वर्ष और 32 दिन
94 रन - आयुष म्हात्रे - बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - बेंगलुरु - 2025 - 17 वर्ष और 291 दिन
73 रन - आयुष म्हात्रे - बनाम पंजाब किंग्स - चेन्नई - 2026 - 18 वर्ष और 261 दिन 

यह भी पढ़ें- हेनरिक क्लासेन इंटरनेशनल क्रिकेट में दोबारा करेंगे वापसी? सुने उन्हीं की जुबानी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com