विज्ञापन

हेनरिक क्लासेन इंटरनेशनल क्रिकेट में दोबारा करेंगे वापसी? सुने उन्हीं की जुबानी

Heinrich Klaasen Big Statement: हेनरिक क्लासेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी से इनकार करते हुए कहा कि परिवार को समय देने के लिये उन्होंने यह फैसला किया है.

हेनरिक क्लासेन इंटरनेशनल क्रिकेट में दोबारा करेंगे वापसी? सुने उन्हीं की जुबानी
Heinrich Klaasen

दक्षिण अफ्रीका के आक्रामक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी से इनकार करते हुए कहा कि परिवार को समय देने के लिये उन्होंने यह फैसला किया है. चौतीस वर्ष के क्लासेन ने दक्षिण अफ्रीका का केंद्रीय अनुबंध नहीं मिलने के बाद पिछले साल जून में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से विदा ली थी. वह टी20 लीग खेलते हैं. आईपीएल द्वारा सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में क्लासेन ने सनराइजर्स हैदराबाद के अपने साथी नितिश कुमार रेड्डी से बात की.

क्लासेन ने कहा, 'मैंने दो सप्ताह तक इसके बारे में सोचा लेकिन फिर फैसला लिया कि वापसी नहीं करनी है.' उन्होंने कहा, 'मेरे परिवार की इसमें बड़ी भूमिका है. मेरे दोस्त जब टी20 विश्व कप में अच्छा खेल रहे थे तो मुझे लग रहा था कि मैं क्यो उनके साथ नहीं हूं. मैं वापसी करना चाहता था. मैने एडेन (माक्ररम) से बात भी की.'

उन्होंने कहा, 'उसने कहा था कि अगर उसे टीम में शामिल किया गया तो मैं जरूर वापसी करूंगा. लेकिन विश्व कप के बाद मुझे लगा कि ऐसा नहीं होगा. इसलिये मैं वापसी नहीं कर रहा.' उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को 2024 में ही अलविदा कह दिया था.'

यह भी पढ़ें- IPL 2026, CSK vs PBKS: सैमसन के साथ क्यों ओपनिंग कर रहे हैं गायकवाड़? टॉस के बाद खुद किया खुलासा
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com