विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2019

Aus vs Pak 1st Test: कुछ ऐसे पाकिस्तान पहले टेस्ट में हारा, बाबर आजम का शतक गया बेकार

Aus vs Pak 1st Test: कुछ ऐसे पाकिस्तान  पहले टेस्ट में हारा, बाबर आजम का शतक गया बेकार
बाबर आजम
  • पारी और 5 रन से हारा पाकिस्तान
  • ऑस्ट्रेलिया ने ली सीरीज में 1-0 की बढ़त
  • लबुशाने बने मैन ऑफ द मैच
ब्रिसबेन:

ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को गाबा में पाकिस्तान के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट में पारी और पांच रन से जीत हासिल कर दो मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली. पाकिस्तान ने पहली पारी में 240 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलिया ने इसके बाद पहली पारी में 540 रन बनाकर 340 रन की बढ़त हासिल की थी. पाकिस्तान ने शनिवार को दोपहर के सत्र में तीन विकेट सस्ते में गंवा दिये लेकिन रविवार को उसके बल्लेबाजों ने शानदार जज्बा दिखाया, लेकिन उनकी चुनौती अंतिम सत्र में समाप्त हो गयी। बाबर आजम ने शानदार शतक जड़ा जबकि मोहम्मद रिजवान अपने पहले सैकड़े से महज पांच रन से चूक गए जिससे पाकिस्तान की दूसरी पारी चौथे दिन 335 रन पर सिमट गयी. लेग स्पिनर यासिर शाह ने 42 रन की पारी खेलकर अपना सर्वोच्च टेस्ट स्कोर बनाया.

यह भी पढ़ें:  कुछ ऐसे नसीम शाह की उम्र का उड़ रहा मजाक, कैफ ने भी खोली पोल, और भी उदाहरण

जब भी पाकिस्तानी बल्लेबाजी हावी होने लगते थे तभी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज उन पर शिंकजा कस लेते थे. जोश हेजलवुड ऑस्ट्रेलिया के लिए बेहतरीन रहे जिन्होंने 63 रन देकर चार विकेट हासिल किए, जबकि मिशेल स्टॉर्क ने तीन, पैट कमिंस ने एक और नॉथन लॉयन ने एक विकेट चटकाया. 

यह भी पढ़ें: पूर्व बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन कोलकाता में, लेकिन अगर किए ये काम, तो....

इससे पहले पाकिस्तान ने तीन विकेट पर 63 रन से आगे खेलना शुरू किया. आजम ने ऑस्ट्रेलिया में पहला और अपना दूसरा टेस्ट शतक जड़ा. उन्होंने 104 रन की पारी खेली जिसमें 13 चौके शामिल रहे. उन्होंने शान मसूद (42 रन) के साथ 68 और रिजवान (95 रन) के साथ 132 रन की भागीदारी निभायी.

VIDEO: चलिए जान लीजिए कि कोलकाता टेस्ट में कैसे तैयार हुई पिंक बॉल

दूसरा टेस्ट एडिलेड में खेला जाएगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammad Babar Azam, Australia Vs Pakistan 11/21/2019 Aupk11212019190706, Australia, Pakistan Women, Pakistan, Cricket, Brisbane Cricket Ground (Woolloongabba) Brisbane
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com