विज्ञापन
This Article is From Jan 03, 2021

Aus vs Ind: इस वजह से टीम रहाणे चौथा टेस्ट खेलने की इच्छुक नहीं, ज्यादातर खिलाड़ी नाखुश

Aus vs Ind: रोहित शर्मा सहित भारत के पांच खिलाड़ियों को आइसोलेशन में रखा गया है. और इन खिलाड़ियों को बायो-बबल प्रोटोकॉल नियम तोड़ने की जांच शुरू कर दी गयी है. खिलाड़ियों के  नियम तोड़ने की बात तब सामने आयी, जब एक फैन ने खिलाड़ियों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. और इसके बाद वीडियो ने वायरल होने और मीडिया की सुर्खियां बनने में देर नहीं लगायी.

Aus vs Ind: इस वजह से टीम रहाणे चौथा टेस्ट खेलने की इच्छुक नहीं,  ज्यादातर खिलाड़ी नाखुश
Aus vs Ind: अगले कुछ दिनों के भीतर टीम इंडिया के रवैये पर नजर रहेगी
क्राइस्टचर्च:

भारतीय टीम ने खेली जा रही गावस्कर-बॉर्डर ट्रॉफी के तहत ब्रिस्बेन में चौथा टेस्ट खेलने में अनिच्छा जाहिर की है. सूत्रों की मानें तो हालिया घटना से टीम के ज्यादातर खिलाड़ी बिल्कुल भी खुश नहीं हैं. अब यह तो आप जानते ही हैं कि उपकप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सहित पांच खिलाड़ियों को आइसोलेट कर दिया गया है. इन सभी खिलाड़ी को बायो-बबल प्रोटोकॉल तोड़ने के कारण आइसोलेट  किया गया है.  भारतीय टीम के सूत्र ने कहा कि सिडनी में आने से पहले हम 14 दिन के क्वारंटीन अवधि से गुजरते थे और एक ऐसे ही पीरियड से हम गुजर रहे हैं. इसका मतलब है कि बाहर आने से पहले हम तकरीबन एक महीने बायो-बबल में रहे. ऐसे में हम एक बार फिर से दौरे के आखिर में क्वारंटीन में नहीं जाना चाहते. उन्होंने कहा कि और अब  खिलाड़ी  खुद को क्वरांटीन में रखे जाने से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं. खिलाड़ियों का कहना है कि अपने-अपने कमरे में खिलाड़ियों को कैद रखने से उनका तनाव और ज्यादा बढ़ेगा. सूत्रों के मुताबिक खिलाड़ी एक और 14 दिन का क्वारंटीन नहीं झेलना चाहते. हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई ओपनर मैथ्यू वेड ने कहा कि अगर आखिरी टेस्ट गाबा से सिडनी स्थानानंतरित होगा, तो टीम को बिलकुल भी खुश नहीं होगी. 

यह भी पढ़ें: कुछ ऐसे जेमिसन के कहर के बीच अजहर और रिजवान पाकिस्तान को ट्रैक पर लाए

वेड ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैंने इस बारे में नहीं सुना है, लेकिन सिडनी में लगातार दो टेस्ट खेलने की बात ही  हमारे खिलाड़ियों को  पसंद नहीं है कार्यक्रम पहले से ही जारी हो चुका है और हम इसे से जुड़े रहना पसंद करेंगे. उन्होंने कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस बात को लेकर द्रढ़ है कि वे शुरुआत में ही जारी किए शेड्यूल पर ही अमल करेगी. ऐसे में हम गाबा में खेलने की उम्मीद करते हैं. इसमें कोई रहस्य नहीं कि हमें गाबा में खेलना पसंद है. बता दें कि दौरे का चौथा और आखिरी टेस्ट मैच 15 जनवरी से खेला जाएगा. वर्तमान में सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Australia Vs India 2020-21, India Vs Australia 2019/20, Rohit Gurunath Sharma, Shubman Gill, Rishabh Rajendra Pant, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com