IND vs PAK: पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) को यहां एशिया कप में भारत के खिलाफ ‘सुपर फोर' चरण मुकाबले में मिली 5 विकेट की जीत के दौरान दाहिने पैर में खिंचाव आ गया था जिसके कारण सोमवार को उनका एहतियाती एमआरआई स्कैन कराया जायेगा. पाकिस्तानी मीडिया की खबरों के अनुसार रिजवान भारत की पारी के दौरान मोहम्मद हसनैन की गेंद को रोकने के प्रयास में चोटिल हो गये थे जब उनका पैर जोर से जमीन पर पड़ा था.
Sirf Allah se hota hai.
— Muhammad Rizwan (@iMRizwanPak) September 4, 2022
Jeet ho ya haar, hum ne is game ko enjoy kerna hai. Larna hai akhri ball tak. Or agar Allah SWT hame fatah ata ker dain to kabhi asi batain or andaz nahi apnana jis se takabbur jhalakta ho.
Well played team. Pakistan ko Mubarak ho. Good fight India! pic.twitter.com/2LU2RdO5xj
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
खबरों के अनुसार 30 साल के बल्लेबाज को रविवार को पाकिस्तान की अंतिम ओवर में मिली जीत के बाद अस्पताल ले जाया गया था. चोट के बावजूद रिजवान पारी का आगाज करने मैदान पर उतरे और उन्होंने 51 गेंद में 71 रन की मैच विजयी पारी खेली जिससे पाकिस्तान ने पांच विकेट रहते भारत के सात विकेट पर 181 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया.
रिजवान ने तीसरे विकेट के लिये 73 रन की भागीदारी निभायी जिससे पाकिस्तान ने ग्रुप लीग चरण में भारत से मिली हार का बदला चुकता किया. पाकिस्तान पहले ही फिटनेस संबंधित मुद्दों से जूझ रहा है जिसमें तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद वसीम और शाहनवाज दहानी टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं.
पाकिस्तान के खिलाफ इन वजहों से हारा भारत, कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कहां हाथ से निकल गई मैच
IND vs PAK : 19 वें ओवर में पलट गया सब कुछ, अर्शदीप सिंह पर चिल्लाए रोहित शर्मा, देखिए VIDEO
स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं