Babar Azam PSL: बाबर आजम ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में अपना पहला शतक 60 गेंद पर ठोकने में कामयाबी पाई है. बाबर का टी-20 में यह 8वां शतक है. ऐसा कर टी-20 में बाबर ने माइकल क्लिंगर, डेविड वॉर्नर और एरोन फिंच की बराबरी कर ली है. क्लिंगर, वॉर्नर और फिंच ने टी-20 क्रिकेट में 8 शतक लगाने में सफल रहे हैं. वहीं, अब बाबर सिर्फ क्रिस गेल से पीछे हैं. टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड गेल के नाम हैं. गेल ने अपने टी-20 करियर में कुल 22 शतक लगाए हैं जो एक विश्व रिकॉर्ड है.
बाबर ने पीएसएल (PSL 2023) bके 25वें मैच में क्वेटा ग्लेडियेटर्स के खिलाफ 65 गेंद पर 115 रन की पारी खेली जिसमें 15 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. पेशावर जाल्मी के कप्तान ने 176.92 के स्ट्राइक रेट के साथ शतक ठोककर कमाल कर दिया. वहीं, बता दें कि एक समय बाबर 44 गेंद पर 80 रन पर बैटिंग कर रहे थे, लेकिन उन्हें 20 रन बनाने में 16 गेंद का सामना करना पड़ा, जिसने एक बार फिर उनके स्ट्राइक रेट को लेकर सवाल खड़े हो गए. साइमन डुल ने कमेंट्री के दौरान बाबर की धीमी बल्लेबाजी पर सवाल खड़े किए और कहा कि बाबर को अपना शतक पूरा करने के लिए इतनी देर कर इंतजार नहीं करना चाहिए था.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
Babar Azam – The first batsman in PSL history to hit 15 fours in an innings 🔥#HBLPSL8 | #PZvQG | #BabarAzam𓃵pic.twitter.com/aKai58t0a5
— Grassroots Cricket (@grassrootscric) March 8, 2023
PSL में ऐसा करने वाले पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज बने
वैसे, अपने शतकीय पारी के दौरान बाबर ने पीएसएल में एक खास रिकॉर्ड भी बना दिया है. बाबर पीएसएल के इतिहास के पहले ऐसे बैटर भी बने हैं जिन्होंने एक पारी में 15 चौके जमाने का कारनामा कर दिखाया है. इसके अलावा बाबर टी-20 क्रिकेट में पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं. हालांकि जेसन रॉय ने इसी मैच में 20 चौके अपनी पारी में लगाकर इस बाबर के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया.
कवर ड्राइव लगाकर पूरा किया शतक
जब बाबर 99 रन पर थे तो उन्होंने अपने ट्रेडमार्क शॉट कवर ड्राइव मारकर शतक पूरा किया. शतक बनाते ही पूरा स्टेडियम जोश के साथ अपने कप्तान का जश्न मनानें लगा. बाबर की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ हो रही है.
बाबर का शतक और 20 साल के सईम अयूब की बल्लेबाजी ने लूटी महफिल
इस मैच में पेशावर जाल्मी ने पहले बैटिंग की और 20 ओवर में 2 विकेट पर 240 रन मारे. यह पीएसएल के इतिहास में सबसे बड़ा टीम स्कोर है. बाबर के शतक के अलावा सईम अयूब के बल्ले से सिर्फ 34 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के लगाए, पहले विकेट के लिए बाबर और अयूब ने 162 रन की साझेदारी कर धमाका कर दिया था.
जेसन रॉय का बाबर से भी बड़ा धमाका
क्वेटा ग्लेडियेटर्स की टीम यह मैच 8 विकेट से जीतने में सफल रहे. ग्लेडियेटर्स के जेसन रॉय ने तूफानी पारी खेली और केवल 63 गेंद पर 145 रन बनाए और टीम को केवल 18.2 ओवर में ही जीत दिला दी. रॉय ने अपनी पारी में 20 चौके और 5 छक्के लगाए.
--- ये भी पढ़ें ---
* BAN vs ENG ODI: शाकिब अल हसन का विश्व क्रिकेट में ऐतिहासिक कमाल, ऐसा रिकॉर्ड बनाकर वनडे में रच दिया इतिहास
* MI vs RCB: ऋचा घोष को अंपायर ने दिया नॉटआउट तो हरमनप्रीत ने लिया रिव्यू, DRS पर मचा बवाल
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं